निर्वाचन रैशनलाइजेशन पर एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक, 40 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, श्री चंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी रैशनलाइजेशन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) और सभी बी.एल.ओ. पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके तहत लगभग 40 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं, जिससे मतदाताओं को अधिक सुविधा और सुगमता से मतदान का अवसर मिल सकेगा।

इसके अलावा, कुछ अनुभागों को नजदीकी अन्य मतदान केंद्रों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। एसडीओ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रस्ताव भेजने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।


