Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुदीराम बोस जैसे अमर बलिदानी हमारे हृदय में बसते है – काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खुदीराम बोस जैसे अमर बलिदानी हमारे हृदय में बसते है – काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खुदीराम बोस जैसे अमर बलिदानी हमारे हृदय में बसते है – काले

    खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज नाम खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने साकची कालीमाटी रोड स्थित कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और शहर के गणमान्य नागरिक गरिमामय उपस्थिति के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित सभी ने खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वातावरण “खुदीराम बोस अमर रहें” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।

    नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि खुदीराम बोस देश की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे को मुस्कुराकर गले लगाने वाले सबसे कम उम्र के वीर सपूत थे। उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म, कोई कर्तव्य और कोई लक्ष्य नहीं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस बलिदानी गाथा से प्रेरणा लेकर देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

    मुख्य अतिथि स्वामी सोमेश्वरानंद ने कहा खुदीराम बोस का साहस और देशभक्ति अद्वितीय है। हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

    विशिष्ट अतिथि अमिताभ चटर्जी ने कहा इतिहास के पन्नों में खुदीराम बोस का नाम सदैव अमर रहेगा। युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा खुदीराम बोस ने जिस निडरता से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, पूर्व सैनिक परिवार के वरुण कुमार, सरदार बलविंदर सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, उत्तर प्रदेश संघ के रामकेवल मिश्रा, धनुर्धर त्रिपाठी एवं अन्य ने अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

     

    इस अवसर पर नमन परिवार के जसवंत सिंह भोमा, जयंती रमन, संदीप कुमार सिंह, कैशव तिवारी, मुन्ना सिंह, गोपीकांत, कैलाश झा, किरण सिंह, पुतुल सिंह, रितिका श्रीवास्तव, सिमी कश्यप, आरती मुखी, कंचन देवी, ममता साहा, महालक्ष्मी देवी, माया देवी, सीमा शर्मा, पिंकी यादव, सुनीता देवी, सीता देवी, पिंकी प्रसाद, सुमन त्रिपाठी, सीमा गोस्वामी सहित अन्य सैकड़ों सदस्यों ने देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने का प्रण लिया।

    खुदीराम बोस जैसे अमर बलिदानी हमारे हृदय में बसते है - काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article गदरा ड्राइवर कॉलोनी हत्या कांड: पांच नामजद आरोपी अब भी फरार, मृतक परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.