Author: dhiraj Kumar

गणीनाथ सेवा संस्थान का 52वां जयन्ती समारोह 23 अगस्त को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गणीनाथ सेवा संस्थान, जो मध्यदेशीय वैश्य (हलवाई) समाज द्वारा संचालित है, अपने कुलदेवता श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज के आदर्शों पर पिछले 52 वर्षों से कार्यरत है। संस्था इस वर्ष अपने कुलदेवता का 52वां जयन्ती समारोह दिनांक 23 अगस्त 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाने जा रही है। जयन्ती के उपलक्ष्य में रविवार, 17 अगस्त से ही कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए दांडग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं…

Read More

नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न, 80 छात्र-छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। सामाजिक संस्था लक्ष्य झारखंड और ग्लोबल आईटी कंप्यूटर क्लास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। संचालन संस्था की सचिव रश्मि साहु ने किया। मुख्य अतिथि गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा हर क्षेत्र में आवश्यक हो गई है और रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने संस्था और…

Read More

घाटशिला में स्व0 रामदास सोरेन के नाम से लगाए गए 51 पौधे राष्ट्र संवाद संवाददाता पर्यावरण मित्र घाटशिला, बड़ाजुड़ी और कदमडीह समूह ने अपने रविवारीय विशेष पौधारोपण अभियान के तहत बड़ाजुड़ी गांव के फुटबॉल मैदान में घाटशिला विधायक सह झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री स्व0 रामदास सोरेन के नाम से 51 पौधे लगाए और श्रद्धांजलि अर्पित किया। पर्यावरण मित्र के स्वयंसेवकों ने प्रो इंदल पासवान और प्रताप कुमार अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर यह विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम सभी लोगों ने मैदान में एकत्रित होकर एक श्रद्धांजलि सभा की जिसमें दो मिनट का मौन रखकर…

Read More

भादो माह की सन्ग्राद पर बड़ी संख्या में गुरु चरणों में हाजिर हुई संगत, परविंदर और मथारू का हुआ अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता नानकशाही कैलेंडर अनुसार भादो माह की संग्राद पर शनिवार को साकची गुरुद्वारा में संगत ने हाजरी भर गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख विश्व कल्याण के लिए अरदास की। इस अवसर पर युवा नेता परविंदर सिंह और ज्योति सिंह मथारू का अभिनंदन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची (जीपीसीएस) द्वारा आजोजित भादो माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। हाल ही…

Read More

भारत अपना सर्वर बनाए : सरयू राय 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने उद्बोधन में बोले विधायक,दक्षिण-पूर्व एशिया से व्यापार बढ़ाए भारत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस पर विधायक सरयू राय ने कहा कि भारत को अपना सर्वर बनाना चाहिए ताकि देश का डाटा सुरक्षित रहे। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ का जिक्र करते हुए स्वदेशी ब्रांड को बढ़ावा देने और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया।

Read More

भारतीय सेना पर गर्व हैःगोस्वामी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा बिष्टपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के संयोजन में झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस न्यू रानी कुदर स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में डॉ. गोस्वामी ने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने जिस प्रकार पाकिस्तानी आक्रांताओं को सबक सिखाया, उससे पता चलता है कि भारतीय सेना कितनी मजबूत है। हम किसी से भी कमतर नहीं। हमें सेना पर गर्व है। इस आजादी को बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Read More

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बाबा शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता नेमरा। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेमरा पहुंचकर बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा हमारे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे और हम उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।

Read More

अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू यह अभियान देशवासियों को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर रहा है। मुंडा ने अपील की कि सभी लोग इस अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

Read More

सूर्य मंदिर समिति का जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न, रघुवर दास रहे मुख्य अतिथि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल हुआ, जिसमें नन्हें प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित किया। समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह और अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत समिति के…

Read More

शिक्षामंत्री रामदास सोरेन के निधन से झारखंड ने खोया एक संघर्षशील नेता : मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता नेमरा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षामंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहले बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सशरीर साथ छूटा और अब रामदास दा भी हमारे बीच नहीं रहे। यह पल मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड के नौनिहाल भी उदास होंगे कि उनके शिक्षा मंत्री और चाचा अब इस दुनिया में नहीं रहे। रामदास दा झामुमो परिवार के एक मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने अपना जीवन घाटशिला समेत पूरे…

Read More