आयुष्मान भारत योजना: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 18 से 26 अगस्त तक विशेष कैंप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए “आयुष्मान वय वंदना कार्ड” बनाने हेतु 18 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक शहरी क्षेत्र में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों को अपने नजदीकी शहरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कार्ड बनवाएं और योजना का लाभ उठाएं।

कैंप की तिथि और स्थल इस प्रकार हैं—
1. 18.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, बालीगुमा
2. 19.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, छोटा गोविंदपुर
3. 20.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, लक्ष्मीनगर
4. 21.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, लाइन्स क्लब, नोटिफाइड एरिया

5. 22.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, राजनमनगर, कदमा
6. 23.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, रूप नगर, सोनारी
7. 25.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, सिदगोड़ा
8. 26.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, जोन नं. 5, बिरसानगर
इन विशेष कैंपों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।


