वोट चोरी के खिलाफ झारखंड से बिहार रवाना हुआ संदेशवाहक रथ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी 17 अगस्त से Voter Adhikar Yatra के माध्यम से बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस मुहिम के समर्थन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खेतवारा वोट अधिकार यात्रा के समर्थन में जन-जन तक वोट चोरी के खिलाफ संदेश पहुंचाने के लिए एक संदेशवाहक रथ को झारखंड कांग्रेस मुख्यालय से बिहार के लिए रवाना किया। रथ को प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव…
Author: dhiraj Kumar
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भरत सिंह ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 14 अगस्त:* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने आज अपने भालूबासा स्थित आवास पर तिरंगा झंडा लगाया। इस अवसर पर श्री भरत सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और हमारे महान…
“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली जी ने फहराया तिरंगा जमशेदपुर, 14 अगस्त 2025 — देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर, “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा काली जी ने आज अपने आवास पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। दोनों ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए श्री काली जी ने…
एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने संतुलन स्थापित करने की चुनौती देवानंद सिंह बिहार में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई ने न केवल राज्य की वोटर लिस्ट तैयार करने के मौजूदा तरीके पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि नागरिकता, मताधिकार और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर भी गंभीर बहस छेड़ दी है। यह मामला अब केवल तकनीकी या प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के बुनियादी सिद्धांतों सार्वभौमिक व समान मताधिकार को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न,…
एनएसयूआई का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पोस्टर प्रदर्शन, छात्रों में जागरूकता का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर — पूर्वी सिंहभूम जिला एनएसयूआई के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पोस्टर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में अनेक छात्र शामिल हुए और संदेश से प्रभावित हुए। सचिन कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र बचाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसमें सभी को साथ देना चाहिए। कार्यक्रम में अंकित कुमार, आयुष कुमार, प्रेम टुडू, विकास कुमार, विकास गोप, गुलशन कुमार, आशीष कुमार, सौरव राजवंशी, रजनी सोखी और भारती सैनी…
बेगूसराय में 991 एकड़ भूमि अधिग्रहण सहित 30 प्रस्तावों को बिहार कैबिनेट की मंजूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसमें सबसे बड़ा फैसला बेगूसराय जिले में 991 एकड़ भूमि अधिग्रहण का है, जिस पर 3 अरब रुपये से अधिक की लागत आएगी। इस भूमि पर बड़े पैमाने पर औद्योगिक ढांचा विकसित किया जाएगा। कैबिनेट ने इसके अलावा बख्तियारपुर में 500 एकड़, सीवान के मैडवा में 167 एकड़ और सहरसा के बनगांव में 420 एकड़ भूमि अधिग्रहण को भी मंजूरी…
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एग्रिको स्थित आवास पर फहराया तिरंगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जमशेदपुर के एग्रिको स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह राष्ट्रीय उत्सव अब देश के प्रत्येक घर का उत्सव बन चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा अवश्य फहराएं और अमर…
मानगो-उलीडीह में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, नीरज सिंह ने भरी देशभक्ति की हुंकार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :भाजपा मानगो मंडल और उलीडीह मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर डिमना चौक से संकोसाई रोड नंबर 4 होते हुए पुनः ट्रांसपोर्ट नगर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में तिरंगे की शान, देशभक्ति गीत और गूंजते नारे वातावरण को गर्व से भर रहे थे। भाजपा झारखंड प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह ने पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और जनता में जोश भरते हुए कहा कि तिरंगा हमारी एकता और बलिदानों का प्रतीक है, और राष्ट्रहित सर्वोपरि…
हर घर तिरंगाः सन्नी सिंह के नेतृत्व में 200 झंडे बांटे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के बिष्टपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बाइक रैली रानी कुदर से निकल कर राम मंदिर, मेन रोड, गोपाल मैदान तक आई। इसके पश्चाशैल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल चले और उक्त सभी इलाके के लोगों के घरों में जाकर तिरंगा वितरण किया गया। लगभग 200 झंडे बांटे गए। शैल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों में लगाया तिरंगा विधायक पूर्णिमा साहू अभियान में हुई शामिल, लोगों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भाजपा के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान साकची मंडल के नेहरू कॉलोनी, सीतारामडेरा मंडल के देवनगर (बाराद्वारी), बारीडीह मंडल के बागुनहातु बस्ती, बिरसानगर मंडल के जोन नंबर-8 स्थित श्री हनुमान मंदिर क्षेत्र, टेल्को मंडल के…
