Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सदैव दिलों में बसे रहेंगे- काले*
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति हजारीबाग

    अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सदैव दिलों में बसे रहेंगे- काले*

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सदैव दिलों में बसे रहेंगे- काले

    अटल विचार वाहिनी’ ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज ‘अटल विचार वाहिनी’ द्वारा साकची स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदानों पर चर्चा की गई।

    कार्यक्रम में राकेश्वर पांडे, बृजभूषण सिंह, सुधांशु ओझा, दशरथ चौबे, वरुण कुमार, सांवरलाल शर्मा, हरेंद्र सिंह, हरेंद्र पांडेय, राम सिंह मुंडा, विनोद जी, राजपति देवी, अनिल सिन्हा, उपेंद्र चतरथ, श्री राम प्रसाद, मनमोद दास, वी के शर्मा, राधेश्याम जी, गिरी जी, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र सिंह, दलबीर सिंह गोल्डी, संजय सिंह, धनंजय कुमार उपाध्याय, राम केवल मिश्रा, दिनेश मंडल, संजय सिंह, किशन महाराज, राम कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, कैलाश झा, भारद्वाज तिवारी सहित अन्य वरिष्ठजनों को मोमेंटो एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने जीवन में अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात किया है।

    मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति की सबसे स्वच्छ, दूरदर्शी और प्रेरणादायी शख्सियत थे। उनका जीवन और विचार आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनका जीवन, उनकी दूरदृष्टि और राष्ट्रभक्ति हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी स्मृतियाँ हम सभी को सदैव देश और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देती रहेंगी।

    इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा अटल जी का व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर उठकर था। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती दी और जन-जन के नेता बनकर देश की सेवा की।

    भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में देश ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कीं। उनकी राजनीति सेवा और समर्पण का आदर्श उदाहरण है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा अटल जी के भाषण, उनके निर्णय और उनकी दूरदृष्टि हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। वे सच्चे राष्ट्रनायक थे।

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा पत्रकारिता से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक अटल जी का सफर संघर्ष और आदर्शों से भरा रहा। वे भारतीय राजनीति के ‘अटल’ स्तंभ थे। वाहिनी के महासचिव जुगुन पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

    अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article120 फीट लंबा तिरंगा फहराते हुए गीतिलता और हाता चौक में तिरंगा यात्रा निकाल कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस
    Next Article जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजे तेघड़ा श्री कृष्ण नगरी,मथुरा- वृंदावन की झलकियां

    Related Posts

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    June 28, 2026

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    June 28, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.