Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजे तेघड़ा श्री कृष्ण नगरी,मथुरा- वृंदावन की झलकियां
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजे तेघड़ा श्री कृष्ण नगरी,मथुरा- वृंदावन की झलकियां

    जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजे तेघड़ा श्री कृष्ण नगरी,मथुरा- वृंदावन की झलकियां
    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजे तेघड़ा श्री कृष्ण नगरी,मथुरा- वृंदावन की झलकियां
    बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    तेघड़ा /बेगूसराय
    तेघड़ा व्यवसायिक नगरी राधे-राधे की गीत से गुंजायमान हो रहा है। 16 16 अगस्त मंगलवार देर में जैसे ही 12:00 बजे पूरे तेघड़ा नगरी के सभी श्रीकृष्ण मंडप व पंडालों में शंख ध्वनि से गूंज उठे ,घंटे घड़ियाल बज उठे और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की यह जय घोष आकाश तक गूंज उठा। तेघड़ा श्रीकृष्ण नगरी में भगवान का अवतरण हुआ और उनकी एक झलक पाने को श्रद्धालु बेसब्र दिखे । नंदलाल को पंचामृत से स्नान कराया ,उनका श्रृंगार किया और फिर उन्हें झूला झुलाया । इस दौरान जय कन्हैया लाल की और जय गोविंदा के जय घोष लगते रहे। वहीं विभिन्न मेल मंडपों में भजन संध्या का आनंद लिया। पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला में तेघड़ा दुल्हन की तरह सजकर भक्तिमय वातावरण में मथुरा वृंदावन बना हुआ है। तेघड़ा में कुल 16 मंडपों का निर्माण किया गया है। जो आपसी भाईचारे का पर्व बन गया है।

     

    *भगवान श्रीकृष्ण प्रेम के प्रतीक थे,*
    इसका उदाहरण तेघड़ा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले में देखने को मिल रहा है। जहां जाति धर्म से उपर उठकर एक दूसरे से प्रेम पूर्वक मेले में सहयोग करते हें। इतना ही नहीं, मेला मंडप में कार्यकर्ता बनकर तन मन और धन से सहयोग भी करते हें।
    तेघड़ा बाजार में सभी मंडपों पर भगवान श्रीकृष्ण के रंगी बिरंगे गीत की मधुरता और मंडपों पर रंग बिरंगी लाइट और आकर्षक पंडाल के अलावा भगवान के अनेक लीला का चित्रण किया गया है। इस बार मूर्ति को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से भी बनाया गया है जो आकर्षण का केंद्र है। जन्म महोत्सव के बाद सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मेला परिसर में मनोरंजन के लिए झूला, मीना बाजार के अलावा कई अन्य प्रकार के झूले लगाए गए हें विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार खुद मॉनिटरिंग कर रहे हें।

     

    मेला परिसर में दंडाधिकारी के नेतृत्व में महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए हें। संपूर्ण मेला समिति के संयोजक अरुण कुमार साहू, नवीन पूजा समिति के अनुज कुमार एवं अविनाश कुमार शंभू, जय हनुमान मेला समिति के मणि भूषण सिंह, प्रखंड मुख्यालय मेला समिति के मेला प्रमुख विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल,आदर्श मेला समिति के शंकर पासवान, पानी टंकी मेला समिति के गोपाल सिंह एवं रविंद्र कुमार, प्रधान मेला मंडप

     

    समिति के हरे राम राय, पुराना ब्लॉक मेला समिति के दीपक राय एवं रणधीर मिश्रा, मां दुर्गा पूजा समिति के चंद्रदेव पासवान, श्री युवा संघ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति सरस्वती नगर बरौनी एक के सुरेंद्र चौरसिया एवं प्रमोद सिंह, बरौनी एक शांडिल्य धाम प्रेम मंदिर पूजा समिति के पंकज कुमार सिंह राधे राधे सहित अन्य ने बताया कि 17 अगस्त को सभी मेल मंडपों का विधिवत उद्घाटन होगा। मुख्य मेला मंडप का उद्घाटन जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस कप्तान करेंगे । यह पांच दिवसीय मेला 21 अगस्त तक चलेगा

    जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजे तेघड़ा श्री कृष्ण नगरी मथुरा- वृंदावन की झलकियां
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सदैव दिलों में बसे रहेंगे- काले*
    Next Article 15 अगस्त आजादी दिन स्कूल में बच्चों को परोसा गया कीड़ों से भरा चना, भविष्य के साथ खिलवाड़*

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.