भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ मुख्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के मुख्यालय, टी-21 अतुल ग्रोव रोड, नई दिल्ली में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा के कार्यालय प्रभारी श्री राम नरेश पाल, महासंघ के कोषाध्यक्ष श्री एन. के. पाल, दिल्ली परिमंडल पोस्टमैन यूनियन के सर्कल सचिव श्री किरण पाल, महासंघ के कार्यालय सचिव प्रेमचंद तथा दिल्ली परिमंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की प्रगति और डाक विभाग की अहम भूमिका पर जोर दिया।

