घाटशिला में अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने दी रामदास बाबू को श्रद्धांजलि

राष्ट्र संवाद संवाददाता
स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से घाटशिला में चारों ओर शोक का माहौल है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर मऊभण्डार के ताम्र प्रतिभा मैदान लाया गया जहां हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने रामदास सोरेन का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान रामदास सोरेन के पुत्र एवं अन्य परिजनों से मिलकर लोगों ने हिम्मत भी बंधाया। रामदास सोरेन के अंतिम दर्शन को लेकर स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों को काफ़ी जद्दोजहद भी करनी पड़ी। अपने प्रिय नेता दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों ने उनके योगदान को याद किया। घाटशिला के प्रति लगाव को याद किया। मऊभंडार में श्रद्धांजलि सभा के दौरान वातावरण गमगीन रहा। हर किसी की आंखें नम दिखी। मंत्री रामदास सोरेन अमर रहे के नारों से पूरी ताम्रनगरी गुंजायमान हो उठी थी।

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी, डॉ प्रदीप बलमुचू, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मऊभंडार में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी, पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह वरीय झामुमो नेता हिदायत खान, मोहन कर्मकार, राजू गिरी, महावीर मुर्मू, लाल्टू महतो, आस्तिक महतो, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, आईसीसी के जीएम दीपक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीओ सुनील चन्द्र, एसडीपीओ अजीत कुजूर, घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह, ओपी प्रभारी पंकज कुमार, बीडीओ यूनिका शर्मा, सीओ निशात अंबर, वरीय भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, डॉ सुनिता देवदूत सोरेन, बबलू प्रसाद, धनंजय पांडेय, राहुल पांडेय, कौशिक कुमार, मंटू प्रजापति, सूजन मन्ना, रोहित सिंह, चंचल दास, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, सहायक सचिव नरेंद्र राय, जयंत उपाध्याय, महमूद अली, कांग्रेस के प्रदेश सचिव काल्टू चक्रवर्ती, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेख अशरफ, सत्यजीत सीट, कन्हैया शर्मा, शमशेर खान, जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, कर्ण सिंह, पूर्व पार्षद बाघराय मार्डी, गीता मुर्मू, आजसू नेता राजू कर्मकार, सुखलाल हेम्ब्रम, उप प्रमुख गोपाल अग्रवाल, झामुमो नेता कान्हू सामंत, जगदीश भकत, काजल डॉन, दुर्गा चरण मुर्मू, बबलू हुसैन, सिपेश शर्मा, श्रवण अग्रवाल, शम्भू जेना, कमल दास, प्रधान सोरेन, सुखलाल हांसदा, अम्पा हेम्ब्रम, विक्टर सोरेन, हिरा सिंह, बाबूलाल मुर्मू, रिंकू सिंह, विक्रम साव, रविराज दूबे, अमलान राय, शौर्य चक्र से सम्मानित एक्स वारंट ऑफिसर मो जावेद, एक्स ऑनरी कैप्टन धानो टुडू, पंसस पार्वती मुर्मू, छायारानी साव, प्रो मित्रेश्वर, प्रो नरेश कुमार, प्रो इंदल पासवान समेत हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। दोपहर करीब सवा दो बजे मऊभंडार से जमशेदपुर के लिए सभी रवाना हो गए। इस मौके पर दिवंगत मंत्री के पुत्र व परिजनों के साथ विधायक संजीव सरदार और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी भी उपस्थित थे।

