जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में किया गया । रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधान, नॉमिनेशन एवं नामांकन प्रपत्र क्रय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को प्रक्रिया समझाई गई । रेंडमाइजेशन में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की संख्या…
Author: dhiraj Kumar
बेखौफ अपराधियों ने गला रेतकर 60 वर्षीय किसान की हत्या।किसान के धड़ से सर काटकर अपराधी ले गए अपने साथ। सर्कटी लाश मिलने से इलाके मे फैली सनसनी। राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए गए हैं बावजूद अपराधियों का हौसला बुलंद है।बिहार के सहरसा मे पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर कनरिया थाना के सुखासनी गांव में रविवार की शाम मे एक अधेड़ किसान की गला काटकर हत्या कर दी।इतना ही नही किसान की हत्या के बाद हमलावरों ने जाते जाते किसान के धड़ से सर काट कर अपने साथ ले गए।मृतक की पहचान…
वोट बहिष्कार इलाके में पहुंचे अनंत सिंह, लोगों से मिले और फोन पर लगाई फटकार! फोन पर अधिकारीयों को फटकार लगाते अनंत सिंह! मोकामा विधानसभा में नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में वोट बहिष्कार का बैनर लगा देखकर अनंत सिंह का काफिला वहां थोड़ी देर रुका और वहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। आम लोगों की नली और गली की समस्या सुनकर उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को फोन पर जमकर फटकार भी लगाई। लोगों ने बैनर लगाकर वोट बहिष्कार का फैसला किया है। यहां के लगभग तेईस सौ दलित मतदाताओं ने इस बार वोट बहिष्कार का सामूहिक फैसला लिया…
तेजस्वी को फंसाने का जवाब जनता देगी : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि सामाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फर्जी मामलों में फंसाने का जवाब जनता चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी होटल टेंडर मामले में ईडी और सीबीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम कर रही हैं। असल में, लालू यादव परिवार देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक परिवार है जो आरएसएस और भाजपा की सामंतवादी व सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से…
आनंद सिंह की तीन चार लाईना राष्ट्र संवाद संवाददाता फकत रुठने और मनाने में, खर्च होती जा रही है जिंदगी। तुम्हारे मान जाने का मुझे, कोई रास्ता अभी दिखता नहीं। दागदार चंदा को देख कर, मुंह पर क्रीम लगाने वालों। दिल पर जो दाग लगा है, उसे तुम कैसे छुड़ाओगे। माना कि जिंदगी में दुश्वारियां हैं बहुत, पर ये जो रंजोगम की स्याही पसरी है। इसी से मीर, ‘मीर’ हो गए और गालिब ‘गालिब’, जमाने से अभी उजियारा खत्म हुआ तो नहीं है।
घाटशिला विधानसभा चुनाव 2025: अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू, 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला (जमशेदपुर): झारखंड विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने डीसी ऑफिस सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन 21 अक्टूबर मंगलवार तक घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्रा के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा सकेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर…
लोगों से पूछा उनकी समस्याओं के बारे में, समाधान का दिया आश्वासन सरयू राय के निर्देश पर कदमा में डोर-टू-डोर घूमे भाजपा-जदयू कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में समस्या समाधान हेतु कमेटी गठन पर गंभीर विमर्श राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने कदमा के उलियान स्थित विभिन्न इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं जानीं। भाजपा-जदयू के लोगों ने स्थानीय निवासियों से मिल कर न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनीं बल्कि उन्हें एक रजिस्टर में नोट भी किया…
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का मानगो में आत्मीय स्वागत भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली के आवास पर किया भोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रविवार की शाम भाजपा जिला महानगर कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली के आवास मानगो एनएच-33 स्थित वसुंधरा एस्टेट पहुँचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में भोजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने आदित्य साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भेंट प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठन के बीच सामंजस्य…
विधायक समीर कुमार मोहंती से भरत सिंह ने की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। यह भेंट विधायक समीर कुमार मोहंती के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने और शुभकामनाएँ देने के उद्देश्य से हुई। इस अवसर पर भरत सिंह ने विधायक के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि “समीर जी जनता के हित में सदैव सक्रिय रहते हैं। हम उनके स्वास्थ्य की कामना करते है।” वहीं विधायक…
कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त महेंद्र मिश्रा से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ जुगसलाई निवासी श्री महेंद्र मिश्रा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। ज्ञात हो कि विगत दिनों एक दुर्घटना में श्री मिश्रा का पैर फैक्चर हो गया था। इस अवसर पर परविंदर सिंह ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि कांग्रेस परिवार हर सुख-दुख में अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ खड़ा है। मुलाकात के दौरान मुख्य…
