बेखौफ अपराधियों ने गला रेतकर 60 वर्षीय किसान की हत्या।किसान के धड़ से सर काटकर अपराधी ले गए अपने साथ। सर्कटी लाश मिलने से इलाके मे फैली सनसनी।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए गए हैं बावजूद अपराधियों का हौसला बुलंद है।बिहार के सहरसा मे पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर कनरिया थाना के सुखासनी गांव में रविवार की शाम मे एक अधेड़ किसान की गला काटकर हत्या कर दी।इतना ही नही किसान की हत्या के बाद हमलावरों ने जाते जाते किसान के धड़ से सर काट कर अपने साथ ले गए।मृतक की पहचान 60 वर्षीय नारायण यादव के रूप मे की गई है।परिजनों के मुताबिक नारायण यादव चारा लेने घर से बहियार की ओर निकले थे शाम तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई इसी बीच गांव से कुछ ही दूरी पर खेत में उनका सिर कटा शव नग्न अवस्था लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और इलाके मे दहशत व्याप्त हो गया है।चुनावी माहौल में अपराधियों ने किसान की हत्या की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा के तमाम दावे का पोल खोल कर रख दिया है।हालांकि मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सर कटी लाश मिलने की सुचना प्राप्त हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एक बिंदु पर जांच में जुट गई

