Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोगों से पूछा उनकी समस्याओं के बारे में, समाधान का दिया आश्वासन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    लोगों से पूछा उनकी समस्याओं के बारे में, समाधान का दिया आश्वासन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोगों से पूछा उनकी समस्याओं के बारे में, समाधान का दिया आश्वासन

    सरयू राय के निर्देश पर कदमा में डोर-टू-डोर घूमे भाजपा-जदयू कार्यकर्ता

    अलग-अलग इलाकों में समस्या समाधान हेतु कमेटी गठन पर गंभीर विमर्श

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने कदमा के उलियान स्थित विभिन्न इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं जानीं।

     

     

    भाजपा-जदयू के लोगों ने स्थानीय निवासियों से मिल कर न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनीं बल्कि उन्हें एक रजिस्टर में नोट भी किया और जो समस्या जिस विभाग से जुड़ी थीं, उनके अधिकारियों से बात करना भी तय किया। हर समस्या के समाधान का प्रयास भी प्रारंभ कर दिया गया है।

     

     

    इस डोर-टू-डोर कैंपेन में सबसे ज्य़ादा समस्या साफ-सफाई को लेकर सामने आई। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि उनके इलाके में साफ-सपाई की स्थिति काफी खराब है। लोगों ने गंदगी के ढेर भी दिखाए।

     

     

    स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट की समस्या के बारे में भी खुल कर बात कही। उन लोगों का कहना था कि अनेक स्थानों पर अभी भी अंधेरा है। इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों ने पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदल कर नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी रखी। उन्हें इस संबंध में आश्वस्त किया गया है।

     

     

    भाजपा और जदयू के साथियों ने आपस में विचार-विमर्श किया कि समस्या के समाधान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बूथ स्तर पर कमेटी बनाई जाए और कमेटी ही अपने-अपने क्षेत्रों में समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी।

     

     

    दोनों पार्टियों के लोगों ने कदमा क्षेत्र के नीमतल्ला पथ, मधुसूदन पथ, बनियापाड़ा क्षेत्र, उलियान हरि मंदिर लाइन, धोबी लाइन, उलियान मन रोड, उलियान टैंक रोड, नर्मदा पथ, नजरुल पथ, बंधु पथ आदि का भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुन कर नोट भी किया।

     

     

    इस भ्रमण कार्यक्रम में राकेश सिंह, नीरज सिंह, राजेश सिंह, टीटू दास, भीम सिंह, संजीव आचार्या, राणा प्रताप सिंह, धरन सिंह, केपी सिंह, उमेश ठाकुर, अजीत सिंह, डिपल विस्वास, रंजन भगत, राजन नायक, संजीत सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत आइच, महादेव बसाख, रमेश राय, सुभाष सिंह, संजीत सिंह, संदीप कुमार, विश्वजीत सिंह, रामजतन प्रसाद, अजीम सिंह, लाली दीक्षित, सुनील कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार, रिंकू सिंह, प्रेम प्रसन्न कुमार, जीतेंद्र सिंह, आनंद राव, सुनीश पांडेय, अखिलेश शर्मा, ललन राय, दीपक दुबे, बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

    लोगों से पूछा उनकी समस्याओं के बारे में समाधान का दिया आश्वासन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगडकरी पुडुचेरी में आज 436 करोड़ रुपये की लागत के ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’ की आधारशिला रखेंगे
    Next Article घाटशिला विधानसभा चुनाव 2025: अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू, 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.