Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला विधानसभा चुनाव 2025: अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू, 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला विधानसभा चुनाव 2025: अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू, 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला विधानसभा चुनाव 2025: अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू, 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला (जमशेदपुर): झारखंड विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने डीसी ऑफिस सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन 21 अक्टूबर मंगलवार तक घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्रा के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा सकेगा।

     

    नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान 11 नवंबर मंगलवार को होगा और मतगणना 14 नवंबर शुक्रवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज में की जाएगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर रविवार को समाप्त हो जाएगी।

     

    चुनाव संचालन के लिए एसडीओ सुनील चंद्रा को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। धालभूमगढ़ के सीओ मनोहर लिंडा, घाटशिला की बीडीओ उनिका शर्मा और सीओ अंबर निषाद को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।

    मतदाता संख्या और बूथ व्यवस्था

     

    घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,56,262 मतदाता हैं। इनमें 1,25,579 पुरुष, 1,31,180 महिलाएं, तीन थर्ड जेंडर और एक एनआरआई मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 वर्ष के मतदाता 16,555 हैं जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के 628 मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 300 पोलिंग स्टेशन 231 स्थलों पर बनाए गए हैं।

     

    बंगाल सीमा से लगे मतदान केंद्रों के लिए वहां के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। 24 ऐसे बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जहां पिछली बार मतदान 60 प्रतिशत से कम हुआ था। पर्दानशीन महिलाओं वाले बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती की जा रही है और प्रशासन कुछ ऑल वुमन बूथ बनाने की भी योजना में है।

     

     

    प्रशासन की ओर से वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, टॉयलेट, पीने का पानी, पैरामेडिकल स्टाफ, व्हीलचेयर और बैठने की व्यवस्था की गई है

     

    उपायुक्त ने बताया कि अब तक आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं, कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा एक प्रोफेसर के ट्रांसफर के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

     

     

    घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी होते ही चुनावी माहौल तेज हो गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब सभी की नजरें 11 नवंबर के मतदान और 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी हैं।

    11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना घाटशिला विधानसभा चुनाव 2025: अधिसूचना जारी नामांकन शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोगों से पूछा उनकी समस्याओं के बारे में, समाधान का दिया आश्वासन
    Next Article Online Casino Bonuses: How to Compare Value, Wagering, and Risk

    Related Posts

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    October 29, 2026

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    October 29, 2026

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    वैश्विक न्याय के लिए जरूरी है सुरक्षा परिषद का पुनर्गठन: भारत की समान वीटो अधिकार की मांग

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.