बड़ी खबर SECL गेवरा से जमकर हुई मारपीट, पहले बहिष्कार-अब पड़ रही मार भिलाई बाजार में त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने के बाद मारपीट भूविस्थापितों और प्रबंधन के बीच बढ़ता तनाव मारपीट में बदला राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद गेवरा//कोरबा:-कोयला खदानों को प्रारंभ करने और फिर इसका विस्तार कर उत्पादन की मात्रा बढ़ाने के लिए SECL के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है इसके लिए वर्षों पूर्व अर्जित की गई जमीनों के अधिग्रहण का सिलसिला चलाया जा रहा है 11 साल पहले अर्जित की गई ग्राम गेवरा बस्ती की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए आज भिलाई बाजार के सरस्वती…
Author: dhiraj Kumar
रेड क्रॉस सोसाइटी की जनसेवा पहल : नेत्र शिविर सम्पन्न, नए स्वास्थ्य शिविरों की घोषणा और रक्तदान में रिकॉर्ड योगदान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 13 अक्टूबर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जनसेवा की दिशा में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर के तीसरे व अंतिम दिन 30 नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की गई। नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह और उनकी टीम ने दवा, चश्मा एवं देखभाल संबंधी निर्देश प्रदान किए। यह शिविर गोविन्द प्रसाद दोदराजका के संयोजन में उनके माता-पिता की स्मृति में आयोजित…
बागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी व आगजनी की जांच की मांग, प्रतिनिधियों ने सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में हुई चोरी और आगजनी की घटना की जांच को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ सुमित प्रकाश को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में घटना को गबन के साक्ष्य छिपाने का प्रयास बताया गया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही भवन की मरम्मत, सीसीटीवी कैमरा, गार्ड बहाली, प्रकाश व्यवस्था और सुंदरीकरण की मांग भी रखी गई। बीडीओ ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस…
ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने जताया दुख, सीएम से परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की माँग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान घायल हुए होमगार्ड जवान की मौत पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और पुलिस मुख्यालय को टैग करते हुए लिखा कि सरकार मृतक के परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दे। आनंद ने कहा कि ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को उचित सुरक्षा संसाधन और बैरिकेड की व्यवस्था होनी चाहिए।…
कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह की पार्टी में पुनः वापसी, जिला अध्यक्ष परविन्द्र सिंह ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सरदार परविन्द्र सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह का पार्टी में पुनः स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम तिलक पुस्तकालय, बिस्टुपुर में आयोजित किया गया, जहां परविन्द्र सिंह ने अपने पूरे कांग्रेस परिवार के साथ जितेन्द्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आलाकमान द्वारा परविन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष बनाना एक ऐतिहासिक और उचित निर्णय है, जिससे समाज के सभी वर्गों को…
साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब के भव्य स्वागत की तैयारी, पुष्पवर्षा, विद्युत सज्जा और आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान साकची में होगा नगर कीर्तन का अविस्मरणीय स्वागत, संगत से निवेदन, इस पल के साक्षी बने: निशान सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाले नगर कीर्तन के स्वागत को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची ने भव्य तैयारियों का शुभारंभ कर दिया है। सोमवार को आयोजित कमिटी की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश दिहाड़े…
एमजीएम अस्पताल को ठीक से चलाने के लिए अनुश्रवण समिति गठित होःसरयू राय अनुश्रवण समिति में स्थानीय सांसद और विधायक को भी शामिल किया जाए साल होने को चला, अब तक पानी की व्यवस्था ठीक नहीं हुई एलएंडटी कंपनी ने घटिया गुणवत्ता के नल लगाए अस्पताल परिसर में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पत्र लिख कर एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में मरीज़ों एवं उनके परिजनों के लिए पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसके सुचारू परिचालन के लिए एक सक्षम अनुश्रवण समिति गठित करने…
लूटपाट के शिकार दिलीप दास से मिला जदयू का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वीणापाणि नर्सिंग होम के संचालक दिलीप दास से हुई लूटपाट की घटना पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर सोमवार को तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, शेषनाथ पाठक, सपन दास, माधव सिंह और दिनेश सिंह पीड़ित परिवार से मिले और घटनाक्रम की जानकारी ली। सनद रहे कि दिलीप दास कदमा के रामनगर रोड नंबर-2 के निवासी हैं और नर्सिंग होम के संचालक हैं। दिलीप दास ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनके घर में घुस कर अपराधियों ने…
विजया मिलन पर मंच के संगीत चौपाल में शौकिया गायकों ने बिखेरा सुरों का जादू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :भोजपुरी साहित्य परिषद, गोलमुरी के हाल में मंच संस्था के संगीत चौपाल के तहत विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए शौकिया गायकों ने अपने मधुर गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे गायकों को मंच प्रदान करना था, जो संगीत के प्रति समर्पित तो हैं, लेकिन पेशेवर रूप से गायक नहीं हैं। मंच संस्था द्वारा आयोजित यह पहल शहर के संगीत प्रेमियों के लिए एक सुंदर…
गेवरा क्षेत्र में ठेका कंपनियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद गेवरा/कोरबा:- सांसद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौर ने एस.ई.सी.एल. (SECL) गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे ठेका कार्यों में संलग्न कंपनियों के संबंध में महत्वपूर्ण और प्रमाणित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है । कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्य महाप्रबंधक एस.ई.सी.एल. गेवरा क्षेत्र, को एक पत्र लिखकर निम्नलिखित चार प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी मांगी है:- 1. ठेका कंपनियों की सूची:- कार्य का नाम, ठेके की अवधि और कार्यरत कर्मचारियों की संख्या की विस्तृत जानकारी । 2. स्थानीय के प्रति उत्तरदायित्व:-…
