Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड क्रॉस सोसाइटी की जनसेवा पहल : नेत्र शिविर सम्पन्न, नए स्वास्थ्य शिविरों की घोषणा और रक्तदान में रिकॉर्ड योगदान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेड क्रॉस सोसाइटी की जनसेवा पहल : नेत्र शिविर सम्पन्न, नए स्वास्थ्य शिविरों की घोषणा और रक्तदान में रिकॉर्ड योगदान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेड क्रॉस सोसाइटी की जनसेवा पहल : नेत्र शिविर सम्पन्न, नए स्वास्थ्य शिविरों की घोषणा और रक्तदान में रिकॉर्ड योगदान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 13 अक्टूबर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जनसेवा की दिशा में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर के तीसरे व अंतिम दिन 30 नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की गई। नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह और उनकी टीम ने दवा, चश्मा एवं देखभाल संबंधी निर्देश प्रदान किए। यह शिविर गोविन्द प्रसाद दोदराजका के संयोजन में उनके माता-पिता की स्मृति में आयोजित हुआ।

     

    रेड क्रॉस सोसाइटी का 789वां नेत्र शिविर जेसीएपीसीपीएल (टाटा स्टील-निप्पन स्टील संयुक्त उपक्रम) के सहयोग से 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के सीएसआर अभियान के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर 14 अक्टूबर को हाड़तोपा पंचायत भवन में आयोजित होगा, जिससे आसपास के कई गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।

     

    इसके साथ ही रेड क्रॉस द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान अभियान में इस सप्ताह 6 यूनिट एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) दान किए गए, जिससे 6 लोगों की जान बची। टाटा स्टील कर्मी सुमन चक्रवर्ती, राजू कुमार, बसन्त कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतिश जैन और ए. आलम जैसे नियमित दाताओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

     

    रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों को मानवता की सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    नए स्वास्थ्य शिविरों की घोषणा और रक्तदान में रिकॉर्ड योगदान रेड क्रॉस सोसाइटी की जनसेवा पहल : नेत्र शिविर सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी व आगजनी की जांच की मांग, प्रतिनिधियों ने सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र
    Next Article नेताजी गुस्साईल बाड़न: –

    Related Posts

    चतरा में सरेआम फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

    August 31, 2026

    दिन में नेता, रात में चोर! सरकारी दफ्तरों में सेंधमारी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार, 50 लाख का सामान बरामद

    August 31, 2026

    JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की रद्द

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में सरेआम फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

    दिन में नेता, रात में चोर! सरकारी दफ्तरों में सेंधमारी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार, 50 लाख का सामान बरामद

    JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की रद्द

    इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन

    जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे

    यूसीआईएल अस्पताल के रेफरल सिस्टम पर जेएलकेएम नेता राजा कालिंदी ने उठाए गंभीर सवाल

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की रद्द

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.