दोस्त ने ही कर दिया वार — ताजनगर में युवक चाकू से घायल, एमजीएम में भर्ती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर में सोमवार की शाम एक युवक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में मो. इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, इरशाद रोज की तरह काम से लौटने के बाद कबड्डी खेलने गया था। तभी उसका दोस्त फैजान खान वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उससे झगड़ा करने लगा। बताया…
Author: dhiraj Kumar
टाटा क्लासएज और टाटा स्टील ने खेल, रोमांच और शिक्षा के जरिये युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किया समझौता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 13 अक्टूबर 2025: युवाओं के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा क्लासएज ने टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग, टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) और हॉकी ऐस फाउंडेशन (HAF) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह पहल शिक्षा, खेल और रोमांच को एकीकृत कर युवाओं को सक्षम, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने पर केंद्रित है। एमओयू पर हस्ताक्षर डी. बी. सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज), टाटा स्टील तथा…
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ, 17 अक्टूबर तक चलेगा सत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 अक्टूबर 2025: 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव 2025 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से आरंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 14 से 17 अक्टूबर तक जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम/वीवीपैट संचालन, वोटर टर्नआउट प्रबंधन, सामान्य त्रुटियों के समाधान सहित निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स…
ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी बनीं कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी को कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की सीनेट सदस्य मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की ओर से एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. सुनीता बनकीरा और प्रो. प्रतिमा सिंहा सहित कई शिक्षकों ने उपस्थित होकर डॉ. प्रियदर्शी को बधाई दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके शैक्षणिक योगदान और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए इसे कॉलेज के लिए गर्व का…
घाटशिला उपचुनाव: ईपीक नहीं होने पर इन 12 दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 अक्टूबर 2025: 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत 11 नवंबर 2025 को मतदान होगा। इस दौरान मतदाताओं को मतदान केंद्र पर अपना मतदाता फोटो युक्त पहचान पत्र (EPIC) प्रस्तुत करना अनिवार्य है। हालांकि, यदि कोई मतदाता किसी कारणवश ईपीक प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो वह 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकेगा। मान्य वैकल्पिक दस्तावेजों में शामिल हैं — पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा…
बिष्टुपुर डीसी लॉन तोड़फोड़ पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह का तंज — अपराधियों को मिला “पुरस्कार”, सांसद-विधायक की चुप्पी पर सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बिष्टुपुर कॉन्ट्रैक्टर एरिया स्थित दिलीप चौधरी की डीसी लॉन सैलून में हुई तोड़फोड़ की घटना पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम में अपराधियों का बोलबाला बढ़ गया है और अब वे प्रशासन के काबू से बाहर हो गए हैं। विकास सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “ऐसी मर्दानी उन्होंने आज तक नहीं देखी”, और मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
गदरा दिवाकर देव ने दिया आनंद मार्ग जागृति को व्हील चेयर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग जागृति के लिए जमीन दान देने वाले रामप्रताप सिंह के सुपुत्र दिवाकर देव ने टाटानगर भूक्ति के भूक्ति प्रधान सुधीर आनंद को सुपुर्द किया व्हील चेयर । व्हील चेयर आनंद मार्ग जागृति में विजन सेंटर में आने वाले बुजुर्गों एवं अस्वस्थ लोगों को चलने में काफी कठिनाई होती है एवं आनंद मार्ग जागृति होने वाले कार्यक्रम में बुजुर्ग लोगों को चलने फिरने में काफी कठिनाई होती है ।इसको देखते हुए उन्होंने बुजुर्गों एवं अस्वस्थ लोगों के लिए व्हील चेयर दान किया।
छठ पूजा की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त को लिखा पत्र — श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक तैयारी और समन्वित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा जिले के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा पर्व है, ऐसे में घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का समुचित प्रबंधन जरूरी है। बन्ना गुप्ता ने पत्र में सात बिंदुओं पर…
साकची के बीणापानी ज्वेलर्स में चैन चोरी — ग्राहक बनकर आया युवक डेढ़ लाख का सोने का चैन लेकर फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : साकची स्थित श्री राजू बर्मन के प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में शनिवार को एक ग्राहक बनकर आए युवक ने हाथ की सफाई दिखाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सोने का चैन चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, युवक दुकान में चैन खरीदने के बहाने आया था और बीच-बीच में नकद रुपए दिखाकर दुकानदार का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहा था। मौका मिलते ही उसने चैन उठाया और मौके से फरार हो गया।…
मोहरदा जलमीनार छठ घाट की सफाई एवं मरम्मत की मांग उठी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बारीडीह विजया गार्डन, सृष्टि गार्डन, वास्तु विहार, संताल बस्ती निवासियों ने मोहरदा जल मीनार छठ घाट सफाई एवं मरम्मत की मांग उठाई है। इस आशय का अनुरोध पत्र जिला के उपायुक्त, स्थानीय भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू एवं जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को मंगलवार को दिया गया। वहीं प्रतिनिधि मंडल झामुमो विधायक मंगल कालिंदी से उनके कार्यालय में मिला। विधायक ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि छठ घाट की साफ सफाई तरह मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को देंगे। जिससे छठी…
