बिष्टुपुर डीसी लॉन तोड़फोड़ पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह का तंज — अपराधियों को मिला “पुरस्कार”, सांसद-विधायक की चुप्पी पर सवाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : बिष्टुपुर कॉन्ट्रैक्टर एरिया स्थित दिलीप चौधरी की डीसी लॉन सैलून में हुई तोड़फोड़ की घटना पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम में अपराधियों का बोलबाला बढ़ गया है और अब वे प्रशासन के काबू से बाहर हो गए हैं।
विकास सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “ऐसी मर्दानी उन्होंने आज तक नहीं देखी”, और मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस “बहादुर” को राज्य स्तरीय पुरस्कार दें ताकि पूरा झारखंड ताली बजाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि थाना स्तर पर कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और कई थानेदार अपराधियों से “बारगेनिंग” कर उन्हें बचाने में लगे हैं।
विकास सिंह ने सांसद और विधायक की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उन्होंने पीड़ित दिलीप चौधरी को न्याय दिलाने की मांग की है।

