विजया मिलन पर मंच के संगीत चौपाल में शौकिया गायकों ने बिखेरा सुरों का जादू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :भोजपुरी साहित्य परिषद, गोलमुरी के हाल में मंच संस्था के संगीत चौपाल के तहत विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए शौकिया गायकों ने अपने मधुर गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे गायकों को मंच प्रदान करना था, जो संगीत के प्रति समर्पित तो हैं, लेकिन पेशेवर रूप से गायक नहीं हैं। मंच संस्था द्वारा आयोजित यह पहल शहर के संगीत प्रेमियों के लिए एक सुंदर अवसर साबित हुई।
कार्यक्रम में मंच की संस्थापक सह अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, महासचिव श्रीमती कृष्णा सिन्हा, सचिव (नाट्य चौपाल) श्री बिनोद कुमार और सचिव (संगीत चौपाल) श्री श्याम नारायण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में कुल 22 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें प्रमुख रूप से —
अरिंदम बोस, चरणजीत शर्मा, जितेंद्र कुमार, विभा जायसवाल, ललन कुमार, प्रियंका सेन गुप्ता, शंभू लाल पूरी, रिया बनर्जी, अनिता डे रक्षित, संजीत पासवान, रिन्टू महापात्र, वेद प्रकाश उपाध्याय, राम मनोहर, प्रधान मुर्मू सहित अन्य कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
समापन पर सभी कलाकारों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। दर्शकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मंच जैसी संस्थाएं शहर में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।

