Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वोट बहिष्कार इलाके में पहुंचे अनंत सिंह, लोगों से मिले और फोन पर लगाई फटकार!
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    वोट बहिष्कार इलाके में पहुंचे अनंत सिंह, लोगों से मिले और फोन पर लगाई फटकार!

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वोट बहिष्कार इलाके में पहुंचे अनंत सिंह, लोगों से मिले और फोन पर लगाई फटकार!

    फोन पर अधिकारीयों को फटकार लगाते अनंत सिंह!

    मोकामा विधानसभा में नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में वोट बहिष्कार का बैनर लगा देखकर अनंत सिंह का काफिला वहां थोड़ी देर रुका और वहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। आम लोगों की नली और गली की समस्या सुनकर उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को फोन पर जमकर फटकार भी लगाई।

    लोगों ने बैनर लगाकर वोट बहिष्कार का फैसला किया है। यहां के लगभग तेईस सौ दलित मतदाताओं ने इस बार वोट बहिष्कार का सामूहिक फैसला लिया है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह आज इस क्षेत्र में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंपर्क करने पहुंचे थे। लोगों का कहना है कि यह सड़क लगभग चालीस साल से नही बना है। कुछ दिन पहले नगर परिषद ने रास्ते पर राबीस बिछा दिया था, जो बारिश में कीचड़ में बदल गया। इसी सड़क के किनारे रेलवे का नाला बना है, आरोप है कि इसकी सफाई नही हुई है, जिससे बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है। लोगों की मांग है कि यह बड़ा नाला ढंका होना चाहिए। यहां लगभग डेढ किलोमीटर तक सड़क की स्थिति बदहाल है। उनका कहना है कि अब वे उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो सड़क और नाले का निर्माण करेगा। लोगों ने कहा कि चालीस सालों में यह सड़क कभी नहीं बनी है। जब भी चुनाव आता है तो कोई नेता मिट्टी भरवा देता है, कभी जेसीबी चलवा देता है लेकिन सड़क और नाले का निर्माण कभी नही हुआ। इस बार कोई प्रत्याशी आयेगा, तो कोई भी वोट नहीं देगा।

    लोगों से मिले और फोन पर लगाई फटकार! वोट बहिष्कार इलाके में पहुंचे अनंत सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJackpot Jill Casino: A Practical Look at the Online Casino Experience
    Next Article Jackpot Jill Casino Review: A Practical Guide for Australian Players

    Related Posts

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    October 29, 2026

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    October 29, 2026

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    वैश्विक न्याय के लिए जरूरी है सुरक्षा परिषद का पुनर्गठन: भारत की समान वीटो अधिकार की मांग

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.