बरौनी ,बेगूसराय :दिनकर स्पोर्टिंग क्लब एवं दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मानव जीवन में खेल का महत्व विषयक विचार गोष्ठी राजकीय कृत मध्य विद्यालय, सिमरिया में आयोजित की गई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ खेल की योग्यता का भी विकास होना जरूरी है। बहुत सारे आदर्श खिलाड़ी हैं, जिनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। मेजर ध्यानचंद उन सबमें श्रेष्ठ…
Author: Begusarai Samvad
हिंदुओं के पावन पर्व में छुट्टियों की कटौती करना बिहार सरकार का तुष्टिपूर्ण तथा नारी विरोधी निर्णय : एबीवीपी चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज सिहमा उच्च विद्यालय में हरित रक्षाबंधन मनाया गया l विद्यालय की 30 छात्राओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनके कलाई पर राखी बांधी एवं उपहार स्वरूप पौधा प्राप्त किया l सदस्यता अभियान के दौरान छात्राओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी भाई-बहन के रिश्ते के बंधन को मजबूत करना चाहते हैं l इस हेतु विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय:तेघड़ा अनुमंडल पत्रकार संघ के तत्वाधान में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय पत्रकार संघ की बैठक अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के महदौली गांव अवस्थित राकेश सिंह के आवासीय परिसर में अनुमंडल अध्यक्ष शशि भूषण भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तेघड़ा , भगवानपुर, बछवारा एवं मंसुरचक प्रखंड के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियां से विचार विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के माध्यम से एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे…
पुर्वी चंपारण: जिले के पताही प्रखंड में एक अच्छी पहल की शुरुआत की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर पताही प्रखंड के महादलित बस्ती में गरीब व जरूरतमंद बहनों के बीच राखी व मिठाइयों का वितरण किया गया। राखी और मिठाई वितरण करने वाला न तो कोई समाजसेवी है और ना कोई नेता। वह एक विशुद्ध पत्रकार और अपनी कलम से गरीबों की आवाज उठाने वाला शख्स है। बकौल पत्रकार संतोष राउत बता रहे हैं कि पत्रकार होने के नाते कल्याण और समाज सेवा जेहन में है इसी कड़ी में रक्षाबंधन के अवसर पर घर-घर में जाकर बहनों को…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के तेयाय गांव में बीती रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लेने का मामला सामने आया है ।इधर इस घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अध्यक्ष प्रिया भारती पुलिस बल के साथ तेयाय गांव पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया ।इस संबंध में ओपी प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया भारती ने बतलाया कि तेयाय गांव निवासी वरुण तांती के 16वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार ने बीती रात फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया अब तक घटना के…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत सह छात्रा प्रमुख ने आत्मनिर्भर भारत की पहचान उत्कृष्ट स्थान पर ले जाने के लिए रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व खुद से राखी बनाकर खासकर के छात्रों के अंदर अपने भाइयों के प्रति इस रक्षाबंधन महापर्व को बेहतर ढंग से मनाने के लिए प्रेरित करने का काम कर रही है इसी अवसर पर बिहार प्रांत सह छात्रा प्रमुख श्वेतनिशा ने कहा कि आज जो हम राखी बनाने का काम कर रहे हैं यह वर्तमान समय में आत्मनिर्भर भारत की पहचान एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय :भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव चोरों ने शंकर झा उर्फ मलिक झा के घर से पेटी चुराकर भाग गया.घर मालिक ने बताया कि पेटी ने कपड़े,कुछ जेवरात और नगदी रखा हुआ था,जो चोरों ने रात्रि में घर में घुसकर पेटी में रखे सामान सहित चुरा कर फरार हो गया.ग्रामीणों के द्वारा गांव में ही बसे सदा परिवार के घर से साड़ी बरामद किया और इसकी सूचना भगवानपुर पुलिस को दिया. पुलिस मौके पर थाने के ए एस आई सुनील कुमार सिंह पहुंच कर चोरी की घटना की जानकारी ली और जांच सुरू…
मोतीहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट मोतिहारी ,बिहार :चम्पारण में लगातार हो रही हत्या ,बलात्कार,लूट और डकैती की घटना के विरोध में जन अधिकार पार्टी (लोक) द्वारा आहूत मोतिहारी को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सभी दुकानो को बन्द कराकर सफल बनाया , बंदी का नेतृत्व जन अधिकार पार्टी (लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव कर रहे थे ,इस दौरान पूर्व सांसद श्री यादव ने कहा कि कब तक महात्मा गांधी की धरती चंपारण/मोतिहारी रक्तरंजित होती रहेगी? एक के बाद एक हत्याओं का दौर यहां जारी है। आज चंपारण की धरती का क्रिमिनलाइजेशन हो…
वीरपुर, बेगुसराय:वीरपुर थाना क्षेत्र के बरैपुरा गांव में सैकड़ों वर्षों से स्थापित बरैपुरा बसहा धाम जहां की स्थापित बसहा की प्रतिमा जो अपने आप में एक अपनी अलग पहचान बना चुकी है ग्रामीणों का कहना है कि यहां कई वर्षो से हजारों श्रद्धालु अपने मनोकामना को लेकर यहां आते हैं और उनका मनोकामना पूर्ण भी होती है। हर साल की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों कुवांरी कन्याओं के द्वारा बेगुसराय के प्रसिद्ध सिमरिया घाट से कलश में जल भरकर बरैपुरा बसहा धाम पहुंच कर जलाभिषेक करेंगें जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है साथ ही उनके मनोरंजन को लेकर…
रजौली (नवादा) रविवार कि सुबह करीब 10 बजे पटना-रांची राजमार्ग 20 पर हरदिया सेक्टर बी के पास बाइक सवार को टोटो ने जोरदार टक्कर मारा। जिससे दो ब्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये। घायल ब्यक्ति को परिजन के सहयोग से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डुयूटी में तैनात चिकित्सक नीरज कुमार गुप्ता ने गंभीर हालत में इलाज किया। घायल ब्यक्ति की पहचान हरदिया सेक्टर ए निवासी खेमन यादव और जानकी यादव के रूप में हुआ है।चिकित्सक ने बताया हेड इंजुयरी रहने के कारण बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना…
