खोदावंदपुर,बेगूसराय : महीने के शुक्ल पक्ष में मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव स्थित ठाकुरवाड़ी में श्री कृष्ण झूलनोत्सव का समापन गुरुवार को किया गया.इसकी जानकारी देते हुए ठाकुरवाड़ी के महंत कन्हैया दास ने बताया कि हर साल पारम्परिक तरीके से इस ठाकुरवाड़ी में झूलनोत्सव मनाया जाता है. जिसमें दूर दूर से कलाकार और भजन गायक यहां अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं.इस वर्ष भी भजन गायकों की मंडली द्वारा 10 दिनों तक भक्ति रस की धारा बहाई गई.जिसका आनन्द श्रद्धालु नर नारियों ने उठाया.सावन पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार को श्री कृष्ण झूलनोत्सव सम्पन्न हो गया।
Author: Begusarai Samvad
मंसूरचक ,बेगूसराय:अंचल कार्यालय के सामने में शुक्रवार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह समसा दो पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी 2:00 बजे लगभग दोपहर में अपने काफिले के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर अपने सहयोगियों के साथ धरना पर बैठ गये। धरना का कारण मुखिया इजहार अंसारी ने बताया कि अंचल कार्यालय के द्वारा बड़े पैमाने पर दाखिल खारिज के नाम पर मोटी राशि की वसूली की जाती है नहीं दिए जाने पर आम जनता कोई भी काम नहीं होता है। अंचल कार्यालय का चक्कर तो लगाना ही पड़ता है और अधिकारियों का भी कोप भाजन…
बछवाड़ा ,बेगूसराय:प्रखंड क्षेत्र केगोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप गुरूवार की रात ग्रामीणों ने गाय व भैंस से लदे दो अलग-अलग वाहन को जप्त किया है। बाद में दोनों वाहनों से गाय व भैंस को बहियार में छोड़ते हुए दोनों गाड़ियों को चालक के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तेघड़ा की तरफ से दलसिंहसराय की तरफ जा रही दो अलग अलग मालवाहक वाहन पर करीब बीस से पच्चीस की संख्या में मवेशी लेकर जा रहा था। ग्रामीणों की नजर जब उक्त गाड़ी पर पड़ी तो मवेशी को देखते ही आस पास के लोग जुट…
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया गाड़ी रवाना वीरपुर, बेगूसराय;वीरपुर प्रखंड व भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के 80 विद्यालयों में पुर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एन जी ओ एकता फाउंडेशन के वीरपुर ब्रांच से एक सितंबर से बच्चों का भोजन निर्माण शुरू हो गया है साथ ही विद्यालय में बच्चों के बीच भोजन आवंटन शुरू हो गया है। जिसकी विधिवत् उद्घाटन समारोह पूर्वक बेगुसराय के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुनम देवी, पुर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, भवानंदपुर के मुखिया दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने तैयार हो…
वीरपुर ,बेगूसराय:वीरपुर थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में पल्लव ने शुक्रवार को अपना पदभार समरेंद्र कुमार से ग्रहण किया।पदभार लेने के बाद थाने के सहयोगी अपने पुलिसकर्मियों से औपचारिक पात्र परिचय की।उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया।नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध,नियंत्रण,विधि व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। एवं इस पर पैनी नजर रखी जाएगी।मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर रजनीश कुमार,निवर्तमान थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष अंजली कुमारी,एसआइ कुमारी प्रियंका अर्श आदि मौजूद थी।
बेगूसराय : स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय में छात्र राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय के द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि छात्र राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष गगन पहुंचे छात्र संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल ने किया कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा था कि नई शिक्षा नीति ।इस अवसर पर गगन ने कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार देश के सभी महाविद्यालय एक दिन अंग्रेज शासन के हाथ में बेच देगी आज छात्र छात्राओं को 75% उपस्थिति दर्ज करने के लिए सरकार कह रही है तो सबसे पहले छात्र-छात्राओं…
बरौनी रिफाइनरी में बड़े उत्साह के साथ 64वां इंडियनऑयल दिवस मनाया गया। बेगूसराय: शुक्रवार को बरौनी रिफाइनरी में बड़े उत्साह के साथ 64वां इंडियनऑयल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं एस के घोष, भूतपूर्व, कार्यपालक निदेशक, (ऑपरेशन), रिफ़ाइनरी मुख्यालय , एवं मानस बरा, भूतपूर्व, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधान), रिफाइनरी मुख्यालय, बरौनी रिफाइनरी के आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, सत्य प्रकाश, कार्यपालक निदेशक (तकनीकी), जी आर के मूर्ती, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधान), एस जी वेंकटेश, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवा एवं एच.एस.ई), ए के सिंह,…
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेल मंत्री का किया धन्यवाद। बेगूसराय :भारतीय रेल के आधारभूत संरचना एवं विकास योजनाओं के तीव्र गति से क्रियान्वयन के साथ साथ बेगूसराय जिले के विकास में सोनपुर समस्तीपुर एवं दानापुर मंडलों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा हरित नेटवर्क बनाने वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन का संचालन विद्युतीकरण नई लाइनों को बचाने तथा अमान परिवर्तन यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर रेलवे ने ऐतिहासिक…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट पटना बिहार :लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहारवासियों एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि तमाम बहनो को ढेर सारी बधाई देता हूं ,यह एक ऐसा त्यौहार है जहां पर भाई-बहन एक दूसरे का रक्षा का वादा करते हैं। यह रक्षा सूत्र जो हर साल मेरी बहनों मेरी हाथ पर बांधते हैं, यही कारण है जिसने मुझे लड़ने की ताकत दी, खड़े होने की ताकत दी ,तो मुझे इस बात का एहसास है कि भाई से ज्यादा बहनें भाइयों को रक्षा करती है। उनका…
वीरपुर, बेगूसराय :बुधवार को बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड में अवकाश में कटौती से संबंधित आदेश की प्रति को जला कर प्रखंड के शिक्षकों ने विरोध जताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता राम नरेश दिनकर ने कहा कि सरकार इस आदेश को जल्द वापस लें अन्यथा शिक्षक सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे।TPSS के वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा कि सरकार की तानाशाही रवैया अब बर्दास्त के बाहर हो गया है। शिक्षक अब पूर्ण विरोध करने को तैयार हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार एवं बसंत शर्मा ने कहा कि आज की इस…
