Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंचल कार्यालय के सामने मुखिया संघ के अध्यक्ष बैठे धरना पर। समर्थन में भाजपा, सीपीआई राजद , कांग्रेस भी आए
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    अंचल कार्यालय के सामने मुखिया संघ के अध्यक्ष बैठे धरना पर। समर्थन में भाजपा, सीपीआई राजद , कांग्रेस भी आए

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मंसूरचक ,बेगूसराय:अंचल कार्यालय के सामने में शुक्रवार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह समसा दो पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी 2:00 बजे लगभग दोपहर में अपने काफिले के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर अपने सहयोगियों के साथ धरना पर बैठ गये। धरना का कारण मुखिया इजहार अंसारी ने बताया कि अंचल कार्यालय के द्वारा बड़े पैमाने पर दाखिल खारिज के नाम पर मोटी राशि की वसूली की जाती है नहीं दिए जाने पर आम जनता कोई भी काम नहीं होता है। अंचल कार्यालय का चक्कर तो लगाना ही पड़ता है और अधिकारियों का भी कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है। मुखिया इजहार अंसारी ने जानकारी दिया कि हमारे पंचायत के सेना से रिटायर हम लोगों के अभिभावक रामनारायण महतो बच्चों को सेना में भर्ती करने के लिए अपने स्तर से प्रशिक्षण अपने गांव में देते आ रहे हैं जिसके लिए चिन्हित जमीन पर सरकारी योजना से काम होना था जहां बच्चों को प्रशिक्षण देने में कठिनाई नहीं होती उसके लिए शेड निर्माण करना था । उसे कार्य के लिए जमीन का अंचल कार्यालय से एनओसी प्राप्त करना था करीब 6 माह से अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते हमारे पंचायत के उप मुखिया पति और ग्रामीण और खुद में भी चक्कर काटते रह गये और फोन करता रह गया लेकिन ना ही सीआई, सीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की जब यह हाल हम जनप्रतिनिधि का है तो आम जनता का क्या हाल इस अंचल कार्यालय में होता होगा। मंसूरचक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अरमान कुरेशी ने कहा कि मंसूरचक पंचायत के अंदर गैर मजरूआ जमीन की संख्या बहुत अधिक है फिर भी अंचल कार्यालय के द्वारा अब तक पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए जमीन खोज कर ना तो दिया गया ना ही किसी जमीन की एनओसी दी गई है जिसके कारण मंसूरचक पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं हो सका जबकि पंचायत सरकार भवन बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। लेकिन अधिकारी के टाल मटोल रवैया से अब तक पंचायत को सरकार भवन के लिए जमीन आवंटन नहीं हो पाया है। मुखिया दिनेश कुमार राय ने अपनी दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि समसा एक पंचायत में भी कई आम जनता पीड़ित हैं। जिनका मोटेशन आज तक अंचल कार्यालय के द्वारा नहीं किया गया है जबकि कुछ लोग नजराना देकर अपना काम कर लिए हैं ।वही समसा पंचायत में कई योजनाओं का एन ओसी अंचल कार्यालय के द्वारा नहीं दिया जा रहा है जिससे साबित होता है बड़े पैमाने में अंचल में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सीपीआई के अंचल मंत्री बिंदेश्वरी महतो ने भी अंचल के रवैया पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि वर्तमान आंचल कर्मियों से मंसूरचक की जनता काफी त्रस्त है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे मंसूरचक हाल बेहाल है और अधिकारी मालोमाल हैं । जनता का कोई काम नहीं हो रहा है जब जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जाती है तो आम जनता का हाल तो बेहाल होगा ही। समाचार प्रेषण तक बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल के नेता धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए थे।धरना प्रदर्शन पर सवालिया निशान लगाते हुए सीआई उमेश कुमार राय ने कहा कि कहीं से भी आरोप सही नही है। बे बुनियाद सवाल उठा रहे हैं जनप्रतिनिधि।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपशु तस्करों के चंगुल से दर्जनों पशुओं को ग्रामीणों ने मुक्त कराया।
    Next Article G20 summit : राष्ट्रपति बाइडन सात सितंबर को भारत आएंगे, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.