Author: Begusarai Samvad

भगवानपुर,बेगूसराय :प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल मेहदौली सहित अन्य स्कूलों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को डायरिया से बचाव एवं ओआरएस बनाने की विधि की जानकारी फोकल शिक्षक के द्वारा दी गयी।फोकल शिक्षक ने चेतना सत्र के दौरान बच्चों को डायरिया बीमारी की जानकारी देते हुए डायरिया फैलने के कारण को बताया गया।उन्होंने कहा कि डायरिया होने पर शरीर के लिए आवश्यक पानी और नमक पूरी तरह से नष्ट हो जाता है।अगर किसी व्यक्ति को डायरिया या दस्त हो जाता है तो सबसे पहले ओआरएस का घोल पिलाना चाहिए।आगे उन्होंने डायरिया के लक्षण एवं इसके बचाव और…

Read More

भगवानपुर,बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आज भगवानपुर क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं में सदस्यता अभियान चलाए l इस अवसर पर कोचिंग के सैकड़ो छात्र-छात्रा विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण किये l इस अवसर पर एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार सरकार के द्वारा हिंदुओं के पर्व के अवसर पर नारी शक्ति को नजरअंदाज करते हुए छुट्टियों में कटौती की गई , इस प्रकार के निर्णय से शिक्षा क्षेत्र में धार्मिक आधार पर भी वैमनस्यता बढ़ेगी l सरकार अपने दम भर शिक्षकों के बीच में वैमनस्यता बढ़ाने का कोई कसर नहीं…

Read More

बेगूसराय :जिला जनता दल यू के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रुदल राय की अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष एवम जिला कार्यकारणी की संयुक्त बैठक हुई। जिसमे सभा का संबोधन करते हुए जिला अध्यक्ष रुदल राय ने बताया कि जाति आधारित गणना के विरोधी भाजपा पार्टी का पोल खोल अभियान चलाया जाएगा ।जो 4 सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय में जाति गणना के विरोधी भाजपा का “पोल खोल अभियान” मशाल जुलूस निकाल कर किया जाएगा। जो ट्रैफिक चौक से होते हुए अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर केंडिल जलाकर सभा किया जायेगा।उसके बाद 7 सितंबर से 12…

Read More

बेगुसराय शनिवार को जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा के द्वारा समाहरणालय परिसर में पोषण माह की शुरुआत करते हुए एक पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पोषण रथ एक महीने तक जिला के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूम कर महिलाओं और बच्चों को पोषण को लेकर जागरूक करने का काम करेगा। 01 सितम्बर से लेकर 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए यह रथ विजुअल मीडिया के माध्यम से लोगो को जागरूक करेगा। इस संबंध में बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सितंबर महीने में पोषण को लेकर इस तरह के कार्यक्रम चलाये…

Read More

ऋषि कुमार की रिपोर्ट रजौली,नवाद :शनिवार को प्रखंड के हरदिया पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय चिरैला में बैगलेश दे के अवसर पर शारीरिक शिक्षक सकलदेव प्रसाद और प्रधानाध्यापक सोमनाथ के द्वारा बच्चों को आपदा प्रबंधन,बिजली व्रजपात,सर्पदंश,भूकम्प से संबंधित बचाव का गुर सिखाया गया। वहीं प्रधानाध्यापक सोमनाथ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को सभी विद्यालयों में बैगलेस डे के रूप में मनाया जाता हैं। जिसमें खेल खेल में बच्चों को गतिविधि के माध्यम से पढ़ाया जाता हैं ताकि बच्चे खुली आजादी से और टेंशन फ्री होकर पढाई करे और पढ़ाई को बोझ न समझे।वही मौके पर शिक्षक राजीव कुमार,उपेंद्र कुमार,पूनम…

Read More

भगवानपुर ,बेगूसराय: भगवानपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन सीओ वीणा भारती एवं थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में हुई ।इस जनता दरबार में आवेदन के आलोक में सुनवाई की गई।इस संबंध में सीओ वीणा भारती ने बतलाया कि पुराने 4मामले में 2मामले का निष्पादन किया गया। 2नया आवेदन आए हैं जिस पर अगले शनिवार को सुनवाई की जाएगी । मौके पर राजस्व कर्मचारी अरबिंद भारती,पंकज सहनी,गोपाल कुमार,दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय:भगवानपुर थाना कांड 167/23 के प्राथमिकी अभियुक्त बगरास निवासी स्व.बसंत सहनी के पुत्र सज्जन सहनी को थाने के ए एस आई महेश प्रसाद ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Read More

बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद :बेगूसराय नगर इकाई के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति और संत कबीर महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। यह आक्रोश मार्च कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने नेतृत्व में निकाला गया। बीते दिनों महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव के कारण परीक्षा देने आए एक विधार्थी अमित कुमार की मौत हो गई। छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खेलवाड़ करने वाला यूनिवर्सिटी और कॉलेज अब छात्र छात्राओं के जान से साथ भी खेलने लगी। अमित कुमार के मौत का जिम्मेदार कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन है। नैतिकता के आधार पर…

Read More

भगवानपुर,बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के 14 दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन समाप्त हो गया। प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष पद पर 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।इसी साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 125 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरा। बनवारीपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लिए एक भी नामांकन नही हो सका।यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाची अधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यदेव महतो ने बताया कि कविया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में अध्यक्ष पद पर लैलून झा ने नामांकन पत्र भरा।इसी तरह किरतपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लिए…

Read More

गढ़पुरा,बेगूसराय : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रखण्ड परियोजना अनुश्रवण इकाई(BPMU) की बैठक अध्यक्ष सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्प्पन्न हुई। बैठक में अंचल अधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक(जीविका), चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनिधि प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, मनरेगा कनीय अभियंता, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के प्रतिनिधि तथा सदस्य सचिव सह प्रखण्ड समन्वयक (LSBA) भाग लिए। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन प्रसाद ने बताया कि बैठक में निम्न एजेंडे पर चर्चा हुई जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन इकाई(WPU) का सभी पंचायतों में यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए कचरा…

Read More