भगवानपुर,बेगूसराय :प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल मेहदौली सहित अन्य स्कूलों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को डायरिया से बचाव एवं ओआरएस बनाने की विधि की जानकारी फोकल शिक्षक के द्वारा दी गयी।फोकल शिक्षक ने चेतना सत्र के दौरान बच्चों को डायरिया बीमारी की जानकारी देते हुए डायरिया फैलने के कारण को बताया गया।उन्होंने कहा कि डायरिया होने पर शरीर के लिए आवश्यक पानी और नमक पूरी तरह से नष्ट हो जाता है।अगर किसी व्यक्ति को डायरिया या दस्त हो जाता है तो सबसे पहले ओआरएस का घोल पिलाना चाहिए।आगे उन्होंने डायरिया के लक्षण एवं इसके बचाव और उपचार के बारे में बताते हुए ओआरएस बनाने की विधि की जानकारी दी एवं सभी बच्चों के सामने नमक और चीनी के मिश्रण से ओआरएस का घोल तैयार कर इसके उपयोग करने की विधि को बताया गया।मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, शिक्षक अमर शंकर सिंह,ललिता, सुमन कुमार मालाकार,खुशबू,सोनी,अनिल,रिजवान,अजनीश,जय प्रकाश,धर्मदेव,आभा आदि सहित बच्चे मौजूद थे।

