राज्यसभा सांसद प्रो.राकेश सिंहा के जन्मदिन के अवसर पर समर्पित डॉ. सुधांशु कुमार का लेख बेगूसराय ,बिहार:बेगूसराय बौद्धिकों की धरती रही है। इस ज़रख़ेज़ भूमि ने न सिर्फ एक से बढ़कर एक अमूल्य रत्न पैदा किए बल्कि कुछ रत्नों को पल्लवित व पुष्पित होने के लिए अनुकूल माहौल भी प्रदान किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, निबंधकार वचनदेव कुमार से लेकर वैश्विक ख्याति प्राप्त इतिहासकार रामशरण शर्मा को कौन नहीं जानता। इतिहास, साहित्य, संस्कृति एवं कला को एक नई दशा एवं दिशा देने वाली इस पावन भूमि ने अपनी बहू पद्म भूषण शारदा सिन्हा को वह स्पेस मुहैया कराया…
Author: Begusarai Samvad
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय: थाना क्षेत्र स्थित बनवारीपुर मोख्तियारपुर पथ के पास अवस्थित पाइप प्लांट के बगल से 31 अगस्त को चोरी हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली को भगवानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव से बरामद कर उक्त मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बतलाया कि उक्त मामले में अप्राथमिक आरोपी कुंभी निवासी राम सकल सहनी के पुत्र अमर कुमार को थाने के ए एस आई महेश प्रसाद ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही…
बेगूसराय :आम आदमी पार्टी के प्रमुख साथियों की बैठक जिला प्रभारी शिवदयाल की अध्यक्षता में पनहास स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए गांव के स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस पर 26 नबम्वर को जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आर एन सिंह ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा की केन्द्र…
चन्दन शर्मा की खास रिपोर्ट बेगूसराय : इसरो और भारतीयों के लिए यह रोमांचक समय है, हमारी जेब में सूरज और हमारे हाथ में चाँद है।उक्त बातें बैंगलोर इसरो में पदस्थापित एवं बेगूसराय जिले के दादपुर गांव निवासी वैज्ञानिक नीतीश कुमार ने कहि उन्होंने एक ताजा जानकारी देते हुए बतलाया कि “चंद्रयान-3 के सफल अवतरण के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अब सूर्य के रहस्यों को खोलने के लिए इसरो ने सफलतापूर्वक आदित्य-L1 का प्रक्षेपण किया है।आदित्य-L1 पृथ्वी से 1.5 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित सूर्ज-पृथ्वी लाग्रांज पॉइंट L1 में एक हालो कक्षा में स्थापित होगा। मिशन…
वीरपुर ,बेगूसराय:वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा मुकेश चिमनी के पास एक टेंपू बेगुसराय से वीरपुर की ओर आ रही थी जो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार तीन व्यक्ति घायल हो गया। टेंपू पलटने की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना के ए एस आई विनोद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायल लोगों को वीरपुर प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए लाया। ग्रामीणों के अनुसार टेंपू बेगुसराय से वीरपुर की ओर तेज गति से जा रही थी जो अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं घायलों की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत निवासी सुनील कुमार एवं वीरपुर…
बेगूसराय:बिहार सरकार द्वारा हाल में हिंदू पर्व त्योहारों के मौके पर होने वाले सरकारी छुट्टियां को रद्द करने से आक्रोश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकालकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।मार्च में शामिल भारत सरकार के मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के सरकार को कुशासन व तानाशाह की सरकार बताते हुए अवकाश रदद् करने के निर्णय को तुगलकी फरमान बताया, उन्होंने कहा कि जदयू की राजनीति अब वोट बैंक के लिये एक विशेष धर्म के तुष्टिकरण तक सीमित हो गयी…
खोदावंदपुर,बेगूसराय:कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक खोदावंदपुर में हुई। संगठन के प्रखंड अध्यक्ष मो नाज हसन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 6 सितंबर को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य तारिक अनवर के बेगुसराय आगमन को लेकर तैयारी की चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी के युवा संगठन के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार,प्रखण्ड उपाध्यक्ष अनिल कुमार साह,पंचायत अध्यक्ष राम दयाल साह,पुनीत कुमार, चन्द्रेश्वर प्रसाद राय,भवेश कुमार, मनीष कुमार,शिव शंकर कुमार,शुभम कुमार,पिंटू कुमार,मंतोष कुमार आदि मौजूद थे।
बखरी,बेगुसराय:प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के हेमनपुर गांव मे बिजली के चपेट मे आने से एक युवक की मौत हो गई, मिर्तक युवक रामदुलार महतो के पुत्र पंकज कुमार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक घर के करीब ही हेमनपुर गांव के तीन मूहानी स्थित ट्रांसफार्मर लगी हुई हैं ,युवक शनिवार के दोपहर ट्रांसफार्मर के पास खड़ा था,ट्रांसफर पर मकड़ा का जाल तथा अर्थिंग में भी करेंट प्रवाहित हो रहा था।ग़लती से युवक अर्थिंग के संपर्क मे आ गया और युवक का मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।सूचना मिलते ही बखरी थाना दलबल के साथ घटना स्थल पर…
चेरियाबरियारपुर,बेगूसराय :शनिवार को डॉ बीके राय स्मृति मेमोरियल हॉल में 31 अगस्त 2023 सेवानिवृत हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार गुप्ता के सम्मान में समारोह आयोजित की गई. जिसमें मौजूद मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद राय ने सेवानिवृत बीईओ के कार्यशैली की जमकर सराहना किया. बोले ये हमेशा अपने विनम्र स्वभाव एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अविस्मरणीय रहेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षक एवं अधिकारी कभी रिटायर्ड नहीं होते हैं. बल्कि सरकारी प्रावधान के अनुसार सेवानिवृत होते हैं. पर उनकी आवश्यकता समाज हर समय रहती है. इसलिए…
संवाददाता सुमन कुमार शाम्हो,बेगूसराय: जिले के शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर बरारी पंचायत के मध्य विद्यालय,बिजुलिया में चहारदीवारी का काम चल रहा हैं,लेकिन इस कार्य से ग्रामीण बिल्कुल खुश नहीं हैं,उनको इस बात से शिकायत हैं कि काम में पारदर्शिता नहीं बरती जा रहीं हैं और लूट-खसोट हो रहा हैं;प्रोजेक्ट बोर्ड लगाए बिना ही कार्य आरंभ कर दिया गया हैं।ये सब तब हो रहा हैं,जब मुखिया संघ अपने अधिकारों को बचाने के लिए सरकार से लड़ रही हैं,लेकिन यहाँ वह इसी अधिकार का दुरुपयोग कर रही हैं।इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित आवेदन दिया हैं,जिसपर बीडीओ विनय मोहन झा…
