कटिहार से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट कटिहार ,बिहार :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार के द्वारा विभिन्न प्लस तू स्कूल कॉलेज संस्थान एवं महाविद्यालय में सदस्य अभियान चलाया गया इस मौके पर सालमारी नगर मंत्री रोहित कुमार ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनीति दल के ऊपर उठकर कार्य करती है छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति हैइस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसु सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज हित और राष्ट्रहित…
Author: Begusarai Samvad
खोदावंदपुर,बेगूसराय :मेघौल पंचायत में कचरा प्रबंधन की दिशा में कदम बढ़ाया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मुखिया ने बताया कि पंचायत के सभी 14 वार्डों में घर घर सभी परिवारों को हरा और नीला डब्बा उपलब्ध करवाया गया है। सूखे और गीले कचरे को अलग अलग डिब्बों में रखा जाएगा। इन डब्बों को स्वच्छता कर्मी कचरा घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गांवों को स्वच्छ बनाने में इससे मदद मिलेगी। पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। कार्यक्रम में…
चन्दन शर्मा (बिहार ब्यूरो चीफ राष्ट्र संवाद) बेगूसराय : शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में जिलास्तरीय युवा उत्सव 2023 के सफल आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त गाईडलाईन के आलोक में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु उपस्थित पदाधिकारियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सुनंदा कुमारी प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, संजीत कुमार निदेशक डी०आर०डी०ए० प्रभाकर कुमार जिला खेल पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी सहित ख्याति प्राप्त…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : भगवानपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन सीओ वीणा भारती एवं थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।इस जनता दरबार में बारी बारी से आए हुए फरियादियों से फरियाद को सुना गया एवं मामले का निष्पादन किया गया। इस संबंध में सीओ वीणा भारती ने बताई कि आज के जनता दरबार में नया एक मामले आए वही पुराने 6 मामले में 3मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार भारती,पंकज सहनी ,गोपाल कुमार ,डब्लू कुमार आदि उपस्थित थे ।
मेराज आलम की रिपोर्ट बरौनी ,बेगूसराय :परंपरागत तौर तरीकों और तहजीबों के समर्थकों का कहना है कि किशोरियों को पाश्चात्य पहनावों से दूर रखा जाना चाहिए. क्योंकि भड़काऊ पहनावे मर्दों के मन मस्तिष्क पर कामुकता व कामोत्तेजक प्रवाह छोड़ता है. पर क्या विगत दिनों की घटना किसी भड़काऊ पहनावे का परिणाम था? न ही दोनों विषमलिंगी थे और न ही पीड़ित किशोर अथवा आरोपी वार्ड पार्षद लेस्बियन पीड़ित थे, तो फिर इतनी शर्मशार घटना का घटित होने के पीछे किसी मानसिक मनः स्थिति का परिणाम था अथवा उस व्यक्ति की शारीरिक भौतिक सुख छुपा था जो आव देखा न…
तेघड़ा (अनंत कुमार)तेघड़ा प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का वॉर्ड सदस्यों ने किया बहिष्कार. पंचायती राज विभाग के निर्देशन अनुसार वार्ड सदस्यों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल कलम सभागार में आयोजित होना था. इसको लेकर आधिकारिक स्तर पर सभी वार्ड सदस्यों को जानकारी दी गई थी . यह प्रशिक्षण दिनांक 25 अगस्त 2023 से प्रारंभ होती इसी बीच इस प्रशिक्षण का प्रखंड अंतर्गत सभी वार्ड सदस्यों ने किया बहिष्कार. जिसके आलोक में वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष अभिनव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जिसमें मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से हम…
बेगूसराय( नगर) बेगूसराय में करीब लगभग 7:20 मिनट पर तिलरथ स्टेशन से खुली तिलराथ जमालपुर मेमू स्पेशल ट्रेन के पिछले हिस्से के दूसरे इंजन के पहिए से अचानक तेज चिंगारी निकलने चलते ही लगभग करीब 7:30 बजे अपराहन में जिस कारण हरपुर रेलवे गुमटी के समीप ही ट्रेन चालक और गार्ड की त्वरित तत्परता और सूझ बूझ से ट्रेन को रोकी गई। चालक और गार्ड ने घटना की जानकारी विभाग के स्टेशन मास्टर को दिया गया। जिनके निर्देश पर पहिए से निकलने वाली चिंगारी की रोकथाम का पूरा प्रयास किया जा रहा है, परंतु चिंगारी निकलना बंद नहीं हो…
प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट मधुबनी ,बिहार :प्राप्त शिकायतों में भूमि अतिक्रमण , भूमि विवाद,नल-जल योजना, आपसी विवाद,जनवितरण आदि से संबंधित मामले ज्यादा -प्राप्त जनशिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ उसका त्वरित निष्पादन मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में आये 110 से अधिक परिवादियों से मिलकर उनकी समस्यायों को सुना, जिसमें कई मामलों में स्वयं सबंधित पदाधिकारियो से दूरभाष पर बात कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया,शेष आवेदनों को संबधित विभाग के पदाधिकारियो को ससमय निष्पादन को लेकर अग्रसारित कर कृत…
मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट मोतिहारी,बिहार : जिले के पताही प्रखंड के देवापुर गांव के समीप मोतिहारी-शिवहर सड़क पर दूसरी बार बाढ़ का पानी चढ गया है। शिवहर- मोतिहारी सड़क पर बागमती नदी का पानी पहुंचने से दो जिलों के बीच का संपर्क टूट गया है। नेपाल के तराई क्षेत्रों सहित बिहार के कई इलाकों में हो रही बारिश से बागमती एवं लालबकेया नदियों के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नदी में आयी बाढ़ का पानी शिवहर-मोतिहारी सड़क पर देवापुर से नरकटिया तक दो से तीन फुट बह रहा है। बाढ़ का पानी कच्ची…
पुलिस ने सुगापीपर बाजार में की छापेमारी मोतिहारी ( पुर्वी चंपारण ) से संतोष राउत की रिपोर्ट मोतिहारी ,बिहार:पुलिस ने गुप्त सूचना पर पताही के सुगापीपर बाजार में एक अंडा भुजा दुकान से छापेमारी करबीती रात्रि नेपाली शराब के साथ शराब तस्कर सह दुकानदार को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुगापीपर गांव के मोहन सहनी के पुत्र ब्रह्मदेव सहनी है। वह सुगापीपर बाजार में अंडा भुजा नाश्ता की दुकान किया है। उसी दुकान की आड़ में वह शराब बेचने का भी काम करता था। पुलिस को…
