Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानव जीवन में खेल का महत्व विषयक पर विचार गोष्ठी आयोजित।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मानव जीवन में खेल का महत्व विषयक पर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बरौनी ,बेगूसराय :दिनकर स्पोर्टिंग क्लब एवं दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मानव जीवन में खेल का महत्व विषयक विचार गोष्ठी राजकीय कृत मध्य विद्यालय, सिमरिया में आयोजित की गई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ खेल की योग्यता का भी विकास होना जरूरी है। बहुत सारे आदर्श खिलाड़ी हैं, जिनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। मेजर ध्यानचंद उन सबमें श्रेष्ठ हैं।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अशोका क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष ललन लालित्य ने कहा कि मानव जीवन भी एक खेल की तरह ही है। खेल में भी और जीवन में भी सफलता और असफलता की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। सिमरिया को साहित्य से जाना जाता है। साहित्य से मन और खेल से तन स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि खेल में राष्ट्रीय स्तर पर जाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी ने कहा कि खेल जीवन का एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। खेल आज करियर भी प्रदान करता है। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण देव कुमार ने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की। शिक्षक बद्री प्रसाद राय ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है। यह मनुष्य को चरित्रवान और स्वस्थ बनाता है। पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि निरंतर अभ्यास से ही खिलाड़ियों में खेल कौशल का विकास होता है। राजेंद्र राय नेताजी ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि सिमरिया में खेल मैदान की व्यवस्था की जाएगी। मानव जीवन में खेल के महत्व के बारे में विनोद बिहारी, शिवराम सिंह विपुल, जयकांत राय, राजन कुमार ने भी खिलाड़ियों को बताया। मौके पर मनीष कुमार, सोनू कुमार, अमन गौतम, गुलशन कुमार, प्रियव्रत, संजीव कुमार, दीपक कुमार सहित वॉलीबॉल और कबड्डी के खिलाड़ी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उच्च विद्यालय सिहमा में मनाया रक्षाबंधन
    Next Article वीरपुर प्रखंड में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के विरोध में उनकी प्रति जलाई गई।

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.