Author: Begusarai Samvad

पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय : बैंखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर बैखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही बड़ी घटना को जाम दिया है। जहां बैंखौफ अपराधियों ने शहर के पोखरिया मोहल्ले में एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में किसान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले स्थित वार्ड नंबर 39 की है। घायल किसान की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले स्थित वार्ड नंबर 39 के रहने वाले स्वर्गीय…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय: भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा हेतु भगवानपुर थाना परिसर में एसआई महेश प्रसाद व राजस्व पदाधिकारी अनुराधा कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार आयोजित हुई, जिसमें पूर्व से लंबित 5 मामलों में 2 का निष्पादन किया गया वहीं एक नया मामला भी सामने आया है।शेष मामलों से संबंधित पक्षों को अगले शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। मौके पर राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार भारती, दीपक कुमार, पंकज कुमार,डब्लू कुमार सहित मामलों से संबंधित लोग उपस्थित थे वहीं तेयाय ओपी परिसर…

Read More

विवेक यादव की रिपोर्ट पटना ,बिहार:बांका जिले के भ्रष्टाचार में लिप्त भ्रष्ट विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता जिसके ऊपर विशेष निगरानी इकाई (SVU)की टीम ने रेड सुबह के लगभग 7:30 बजे से ही दोपहर 2:30 बजे तक संजीव कुमार गुप्ता के चार अलग- अलग ठिकानो पर जिसमे जिला ,भागलपुर, बांका, पूर्णिया एवं पटना,में एक साथ 21,09,2023 को रेड परा था। जिसमे संजीव कुमार गुप्ता द्वारा अकूत संपत्ति अर्जित करने का पुख्ता प्रमाण मिले थे जिसमें नगद राशि चालीस लाख सहित करोड़ों रुपए की सोने का आभूषण एव करोड़ों रुपए के जमीन के कागजात भी मिला था। कार्यपालक अभियंता द्वारा…

Read More

विवेक यादव की रिपोर्ट पटना, बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये।इस अवसर पर इमाम मौलाना अजमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी।मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल. भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की। दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के प्रबंधन समिति की तरफ…

Read More

विवेक  यादव  की  रिपोर्ट सीतामढ़ी ,बिहार:बीते दिनों दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया। इस पर पत्रकारों को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि जो लोग भी सत्ता में रहते हैं वो इन एजेंसियों, संस्थाओं का दुरुपयोग कम या ज्यादा करते ही हैं। देश ने पहले भी ये देखा है कांग्रेस के जमाने में भी लोगों ने देखा है। दूसरी बात कि जो गठबंधन की सरकार रही…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय:गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में मेहदौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में उनके पुत्र सुनंद कुमार ने बताया कि कार्तिक कुमार सिंह जेएलजी लोन जमा करने के लिए अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान मेहदौली स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।घायल पैक्स अध्यक्ष को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए चिकित्सकों ने बताया कि उनके हाथों में फ्रेक्चर है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर रूप से चोटें आई है।

Read More

विवेक यादव की रिपोर्ट पटना, बिहार : स्टार्टअप द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया लेवल स्टार्टअप चैलेंज 2023 के दूसरे दिन देश के नौ राज्यों की 200 से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने-अपने स्टार्टअप आइडिया के साथ निर्णायक मंडल को प्रभावित करने की भरपूर कोशिश की। अंत में निर्णायक मंडल ने स्टार्टअप एवं रिसर्च स्कॉलर कैटेगरी में नई दिल्ली के निक्की कुमार झा को प्रथम, पटना की रंजना राज को द्वितीय तथा वैशाली के डॉ शशि कुमार को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया। सीनियर कॉलेज कैटेगरी में समस्तीपुर के चिन्मय नायक को प्रथम, सिवान…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर थाना के ए एस आई सुनील कुमार सिंह ने 404 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है।इस संबंध में एएस आई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ गाड़ा गांव पहुंचे जहां हरिजन सामुदायिक भवन से सटे उतर दिशा में योगेंद्र पासवान के पुत्र सुधीर पासवान के मवेशी बांधने बाला घर से मेग्डव 375एम एल का 356पीस,एंप्रियर ब्लू 750एम एल का 48पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।इस संबंध में…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय: अमृत सरोवर के  नाम पर तालाब सौंदर्यीकरण हेतु पुराने तालाब को चिन्हित किया गया लेकिन तीन मीटर भी गहराई नही की गई न ही योजना अनुसार फेवर ब्लॉक लगाये गये और न ही योजना के अनुसार वृक्षारोपण कार्य हुए उक्त बातें प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम के तहत संवाद करते हुए भारत सरकार के ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा ।इस अवसर पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने मंत्री गिरिराज सिंह के…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट पटना ,बिहार:बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि बापू के जयंती के पावन अवसर पर बिहार के महागठबंधन सरकार के मुखिय नीतीश कुमार के द्वारा जाति आधारित गणना का आंकड़ा को सार्वजनिक करते हुए साहसिक एवं ऐतिहासिक काम किया गया है।इसके लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जननायक राहुल गांधी ,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बधाई के पात्र हैं।हम सबों के परम प्रिय नेता जननायक राहुल गांधी हमेशा समाज के वंचित,…

Read More