Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नौ राज्यों की 200 से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
    Breaking News बिहार

    नौ राज्यों की 200 से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विवेक यादव की रिपोर्ट
    पटना, बिहार : स्टार्टअप द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया लेवल स्टार्टअप चैलेंज 2023 के दूसरे दिन देश के नौ राज्यों की 200 से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने-अपने स्टार्टअप आइडिया के साथ निर्णायक मंडल को प्रभावित करने की भरपूर कोशिश की। अंत में निर्णायक मंडल ने स्टार्टअप एवं रिसर्च स्कॉलर कैटेगरी में नई दिल्ली के निक्की कुमार झा को प्रथम, पटना की रंजना राज को द्वितीय तथा वैशाली के डॉ शशि कुमार को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया। सीनियर कॉलेज कैटेगरी में समस्तीपुर के चिन्मय नायक को प्रथम, सिवान की सृष्टि कुमारी को द्वितीय तथा तमिलनाडु के शिव संतोष को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। स्कूली कैटेगरी में पटना के अक्षित कुमार लाल को पहला पुरस्कार, उत्तर प्रदेश के आयुष सिंह को दूसरा पुरस्कार तथा नई दिल्ली के ऊर्जित महाजन को तीसरा पुरस्कार को दिया गया।
    सभी विजेताओं को उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने पुरस्कृत किया। समापन समारोह में समीर कुमार महासेठ ने कहा कि ऑल इंडिया स्टार्टअप चैलेंज का आयोजन बिहार में स्टार्टअप एक सिस्टम की मजबूती के लिए किया गया और यह है स्टार्टअप को बढ़ावा देने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। समीर कुमार महासेठ ने कहा कि इमर्जिंग इकोसिस्टम के मामले में बिहार देश का सबसे बेहतरीन राज्य है। बिहार स्टार्टअप नीति के तहत चयनित स्टार्टअप को 10 लाख की सीड फंड की राशि देने का प्रावधान है। इसके अलावा सेबी रजिस्टर्ड निवेशकों से निवेश लेने में सक्षम होने वाले स्टार्टअप को 50 लख रुपये तक के मैचिंग ग्रांट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग महिला सशक्तिकरण तथा कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने में भी लगा हुआ है। इसके लिए बिहार स्टार्टअप नीति के तहत अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांग उद्यमियों हेतु 15% अतिरिक्त सीड फंड तथा मैचिंग ग्रांट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के स्टार्टअप को लगभग 25 करोड़ रुपये की राशि सीड फंड के रूप में दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार के 38 में से 37 जिलों में कोई ना कोई स्टार्टअप खुल चुका है, जबकि सभी जिलों में इनक्यूबेशन सेंटर की व्यवस्था की गई है। स्टार्टअप के प्रमोशन के लिए पटना के मौर्य लोक परिसर में बी-हब खोला गया है, जो तेलंगाना के टी-हब की तरह ही अनेक सुविधाओं से युक्त है। समीर कुमार महासेठ ने कहा कि राज्य में स्टार्टअप के कल्चर को बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई है। इससे नए उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी।कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता और यदि पूरी शिद्दत एवं ताकत से मेहनत की जाए तो कायनात की सारी ताकतें आपकी मदद के लिए सामने आती हैं। कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। उन्होंने सभी स्टार्टअप इकाइयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं। सरकार हर प्रकार की मदद देने के लिए तैयार है। युवाओं को नए प्रयोग करने चाहिए। इनोवेशन से नए रास्ते बनते हैं और इनोवेशन से ही ऊंची उड़ान भरने में मदद मिलती है।
    स्टार्टअप इन्नोवेशन चैलेंज के दूसरे दिन अदानी ग्रुप के नितिन सेठी, मारवाड़ी कैटालिस्ट के सुशील शर्मा, डॉ. प्रतिमा, मीवी रेडियो की फाउंडर मृदुला देवभक्तुनी, स्किपी आइस पॉप्स के फाउंडर रवि कबरा, v3 के फाउंडर अर्जुन वैद्य, हैदराबाद के टी हब के सीईओ एंथोनी अनीश, नैसकॉम के सीनियर डायरेक्टर कृतिका मुरुगेशन, ऑनलाइन प्रोडक्ट के गिरधर जी एम, देहात के फाउंडर शशांक, एक्सप्रेसवे के मुख्य वित्त अधिकारी राहुल अग्रवाल तथा योर स्टोरी की फाउंडर श्रद्धा शर्मा ने स्टार्टअप उद्यमियों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
    कार्यक्रम में उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित,खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ राणा सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजाति आधारित जनगणना को लेकर वर्ष 2021 से रखी है हमने अपनी माँग:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.