Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान कहा-देश में ऐसी छवि बनती जा रही है कि अगर आप भाजपा के साथ नहीं हैं तो आप पर रेड पड़ेगी, आपको परेशान किया जाएगा।
    Breaking News बिहार

    आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान कहा-देश में ऐसी छवि बनती जा रही है कि अगर आप भाजपा के साथ नहीं हैं तो आप पर रेड पड़ेगी, आपको परेशान किया जाएगा।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विवेक  यादव  की  रिपोर्ट

    सीतामढ़ी ,बिहार:बीते दिनों दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया। इस पर पत्रकारों को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि जो लोग भी सत्ता में रहते हैं वो इन एजेंसियों, संस्थाओं का दुरुपयोग कम या ज्यादा करते ही हैं। देश ने पहले भी ये देखा है कांग्रेस के जमाने में भी लोगों ने देखा है। दूसरी बात कि जो गठबंधन की सरकार रही है उस दौरान भी देखा है और वही आज भी देख रहे हैं। जो आदमी सत्ता में रहता है वो कहने के लिए कुछ भी कह ले वो इन संस्थाओं का दुरुपयोग अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत लाभ के लिए करता है। देश में एक छवि ऐसी बनती जा रही है कि अगर आप भाजपा के साथ नहीं हैं तो आप पर रेड पड़ेगी आपको परेशान किया जाएगा।सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जनता को इससे दिक्कत नहीं है कि रेड कहां और किसके यहां हुई। जनता को दिक्कत इस बात से है वही आदमी जब भाजपा के साथ जुड़ जाता है तो रेड बंद हो जाती है। अगर समान तरीके से किसी भी दल में आपको अगर आपने गलत किया है तो एजेंसी आपकी जांच करना चाहती है या आप पर करवाई होती है तो लोगों को इससे दिक्कत नहीं है लोगों को खुशी ही होगी। दिक्कत इस बात से है कि जिस आदमी को आप कल तक चोर बता रहे हैं जिसको ईडी रेड कर रही है वही आदमी कल भाजपा में शामिल हो रहा है तो उस पर सारी कार्रवाई रुक जाती है। इससे कहीं न कहीं शक पैदा होता है कि इन एजेंसियों का प्रयोग सिर्फ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के खिलाफ हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article मुख्यमंत्री ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.