चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय,बिहार :बरौनी रिफाइनरी में एससी, एसटी और महिला उद्यमियों को निविदा दस्तावेजों ,अनुबंध निष्पादन और नए उद्यमियों के विकास को बढ़ावा वाले सक्षम प्रावधानों पर असर डालने वाले परिवर्तनों के बारे में पोषण और अद्यतन करने के लिए विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित करने का लगातार प्रयास कर रही।है। पिछले एसवीडीपी (कार्यशाला प्रारूप में आयोजित) के बाद से, निविदा दस्तावेजों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए थे, जिनमें पीक्यूसी, ईएमडी, खरीद वरीयता और एनओए द्वारा एफओए शब्द का प्रतिस्थापन आदि जैसे निहितार्थ थे। इस बार कार्यक्रम का विषय ज्ञान के माध्यम से क्षमता निर्माण था।…
Author: Begusarai Samvad
विवेक कुमार यादव की रिपोर्ट पटना,बिहार : पांच दिवसीय हेल्थ कॉन्कलेव के अंतर्गत एएन कॉलेज के कैंपस मे फ्री हेल्थ चेकअप एवं ह्रदय रोग पर जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं विश्व हिर्दय रोग पर हेल्थ चेकअप, ऑई चेकअप, ऑई अवेयरनेस एवं हृदय रोग पर चर्चा हुई। वहीं इस पूरे कार्यक्रम को रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल, एसजी आई हॉस्पिटल एवं ब्लूमेडिक्स के सहयोग से कराया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनी तिवारी के द्वारा किया गया। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सस्था हल्दी इवेंट्स के ओर से पांच दिवसीय प्रोग्राम चल रहा है जैसे मैराथन,…
विवेक कुमार यादव की रिपोर्ट पटना,बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल भवन में ‘जीविका दीदी की रसोई’ का फीता काटकर और शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जीविका दीदियों ने महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री की प्रशंसा की और उनके प्रति आभार प्रकट किया। ‘जीविका दीदी की रसोई के शुभारंभ के अवसर पर जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को वहां की आहार तालिका की जानकारी दी और वहां बनी खीर खिलाई। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री…
उत्तम सिंह की रिपोर्ट डंडारी, बेगूसराय: अंचल कार्यालय डंडारी के प्रांगण में बिहार राज आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले किया गया विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन , धरना के दूसरे दिन झमा झमा बारिश में भी संघर्ष करती दिखी तमाम सेविका एवम सहायका ।जिसमें नीतीश कुमार के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई एवं 6000 में दम नहीं 25000 से काम नहीं , अपना हक हम लड़ कर लेंगे लड़ कर लेंगे लड़ कर लेंगे इत्यादि नारे लगाए गए ,प्रखंड अध्यक्ष कुमारी नीलकमल ने कहा नीतीश कुमार हम लोग के साथ सौतेले व्यवहार कर रहे हैं एवं उन्होंने यह भी…
बेगूसराय :गुरुवार को समय करीब 09:00 बजे रात्रि में भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गाँव के राजीव पासवान एवं मंतोष कुमार के द्वारा भीठ गाँव के रामसिया पासवान एवं उसके भाई भरत पासवान के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गयी। जिसमें राजीव पासवान के द्वारा गोली चलाने से दो लोग सुनिता देवी उम्र 45 वर्ष पति – श्रवण साह और रामसिया पासवान पिता- विशुनदेव पासपान उम्र 40 वर्ष दोनों सा०-भीठ गाँव थाना भगवानपुर जिला बेगूसराय गोली लगने से गंभीर रुप से जख्मी हुए।सूचना मिलते ही तुरंत प्रतोष कुमार थानाध्यक्ष भगवानपुर एवं सशस्त्र बल के साथ घटना…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा गृहस्वामी के पुत्र को हाथ मुंह बांध कर हथियार के बल पर चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रसलपुर निवासी राधवेंद्र साह के पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि करीब 11बजे रात्रि में घर से उठ कर दरवाजा खोल कर पेशाब करने बाहर गए जब पेशाब कर घर वापस आए तो चार की संख्या में हाथ में हथियार लिए अज्ञात चोर मेरे पास आया और मेरा हाथ व मुंह को पिलर से बांध…
बेगूसराय,बिहार:बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के मशुदनपुर दियारा गांव में स्व. जगदीश चौधरी का 60 वर्षीय पुत्र बुधवार की रात वो खाना खाकर दलान पर सोए हुए थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब लोग पहुंचे तो अनिरूद्ध मृत अवस्था में थे। और सिर में गोली मारी गई थी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। क्या सियासी रंजिश में हत्या हुई या फिर हत्या की वजह कुछ और है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।वहीं, इससे पहले अपराधियों ने आपसी रंजिश में…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय :प्रखंड के मेहदौली पंचायत भवन में बुधवार को बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौके पर बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर व बीपीआरओ नीतीश कुमार ,सीओ वीणा भारती ने जन संवाद कार्यक्रम उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया।इन लोगों ने कहा कि सरकार की बहुत सारी ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जिनका जानकारी लोगों को नहीं होता है।जिसके कारण वे लाभ नहीं ले पाते हैं।इसलिए प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है।उपस्थित लोगों से विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय,बिहार :स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत खोदाबंदपुर प्रखंड के प्रखंड सभागार में पूरे प्रखंड के स्वछता कर्मी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदाबंदपुर के टीम के द्वारा एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन के द्वारा 22 सितंबर को सभी लोगों को इसकी सूचना दी गई थी।कैंप में सभी कर्मी के नियमित जांच, अनिमिया जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं अन्य जांच के साथ उन्हे दवाई भी दी गई। महिला कर्मियों को फोलिक एसिड की गोली भी दी गई।इसके साथ साथ कई लोगो का आयुष्मान…
खोदावंदपुर प्रखंड के फफौत में जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन। चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय,बिहार:खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत फफौत मे बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन के द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी दी गई ।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश रहा है इसी को लेकर जन संवाद का आयोजन किया जा रहा है।वही मौके पर अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित…
