Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन में ‘जीविका दीदी की रसोई’ का किया उद्घाटन, ‘मुक्ति- बिहार कारा उद्योग’ की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    Breaking News बिहार

    मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन में ‘जीविका दीदी की रसोई’ का किया उद्घाटन, ‘मुक्ति- बिहार कारा उद्योग’ की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विवेक कुमार यादव की रिपोर्ट
    पटना,बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल भवन में ‘जीविका दीदी की रसोई’ का फीता काटकर और शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जीविका दीदियों ने महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री की प्रशंसा की और उनके प्रति आभार प्रकट किया। ‘जीविका दीदी की रसोई के शुभारंभ के अवसर पर जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को वहां की आहार तालिका की जानकारी दी और वहां बनी खीर खिलाई। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन में ही ‘मुक्ति- बिहार कारा उद्योग’ द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां स्टॉल पर लगाई गई विभिन्न प्रकार की उत्पाद प्रदर्शनियों के बारे में जानकारी ली ।
    बिहार की काराओं में विभिन्न प्रकार की श्रेणियों के उत्पाद यथा खाद्य, हस्तकरघा, काष्ठ, लौह, कागज इत्यादि के उत्पाद का भी निर्माण किया जाता है। वर्तमान में बिहार की 10 काराओं में कारा उद्योग संचालित है जिसके द्वारा करीब 1000 सश्रम सजावार बंदियों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसके लिए सश्रम सजा प्राप्त बंदियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। कारा उद्योग द्वारा विनिर्मित विभिन्न उत्पादों की बिक्री से प्राप्त राजस्व को बंदियों के अपराध से पीड़ित परिवार के कल्याणार्थ खर्च किया जाता है। साथ ही इसका कुछ हिस्सा बंदी कल्याण कोष में जाता है जो बंदियों को सुधार की दिशा में अग्रसर करने हेतु उपयोगी होता है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पुलिस महानिदेशक आर0एस0 भट्ठी, गृह विभाग के सचिव श्री के० सेंथिल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पुलिस महानिदेशक बी०एम०पी० ए०के० अंबेडकर, अपर पुलिस महानिदेशक सी०आई०डी० जितेंद्र कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग की विशेष सचिव के०एस० अनुपम, कारा महानिरीक्षक शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article पांच दिवसीय हेल्थ कॉन्कलेव के अंतर्गत हेल्थ चेकअप एवं ह्रदय रोग पर जागरूकता अभियान चलाया गया

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.