Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही पूरे भारत में जाति आधारित जनगणना कराएगी :गरीब दास
    Breaking News बिहार

    इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही पूरे भारत में जाति आधारित जनगणना कराएगी :गरीब दास

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 4, 2023Updated:October 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार:बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि बापू के जयंती के पावन अवसर पर बिहार के महागठबंधन सरकार के मुखिय नीतीश कुमार के द्वारा जाति आधारित गणना का आंकड़ा को सार्वजनिक करते हुए साहसिक एवं ऐतिहासिक काम किया गया है।इसके लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जननायक राहुल गांधी ,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बधाई के पात्र हैं।हम सबों के परम प्रिय नेता जननायक राहुल गांधी हमेशा समाज के वंचित, शोषित पीड़ित परिवार का मुद्दा उठाए हैं जो समाजिक न्याय की कसौटी है।जननायक राहुल गांधी ने तो केन्द्र में बैठी मोदी सरकार के 90 सचिव में सिर्फ 3 ही ओबीसी समुदाय से हैं जो भारत का मात्र 5% बजट को संभालते हैं। इन्हीं के कारण तो जातिगत जनगणना करवाना जरूरी है जिसको लेकर उन्होंने जिसका जितनी आबादी,उसका उतना हकदारी का प्रण लेते हुए कांग्रेस नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन सत्ता में आते ही संपूर्ण देश में जाति आधारित गणना कराने जातिगत जनगणना कराने के लिए कृतसंकल्पित है।तभी जाकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को शासन से प्रशासन तक में न्यायोचित हिस्सेदारी देना संभव है।बिहार में जाति आधारित गणना का श्री गणेश के समय भाजपा,संघ एवं भाजपा के प्रवक्ता बने कुछ मीडिया हाउस ने विरोध किया था लेकिन जनता के सामने बेनकाब हो जाने एवं सत्ता छिनने की डर से चुप हो गई तथा षड्यंत्र के तहत जाति आधारित गणना को रोकने को लेकर कुत्सित प्रयासरत रही।बिहार के जाति आधारित गणना का परिणाम घोषित होते ही अब जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरक्षण सहित शासन से प्रशासन तक में भागीदारी सुनिश्चित करने की अटल लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए तत्पर हैं।इस ऐतिहासिक जातिगत गणना से समाज के सभी वर्गों के लिए हितकारी एवं समावेशी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी रिफाइनरी के जुबली हॉल में विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन
    Next Article मानगो एकता नगर में महीने भर से दो सौ घरों में पानी के लिए मचा हाहाकार

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.