कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत एक गांव से एक नाबालिग लड़की को अपहरण करने की केश सिंघीया थाने में दर्ज की गई है।उक्त मामले में लड़की के पिता ने थाने में केश दर्ज करवाई है कि मेरी पुत्री ने 28फरवरी को भैंस चराने गई थी जिसे मो0 सौकत के पुत्र मो0दिलशाद ने अपहरण कर लिया है ।
Author: Begusarai Samvad
*राकेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट* फुलवरिया/गोपालगंज : स्थानीय थाने के प्रमुख बाजार बथुआ में बुधवार की सुबह एक मकान में शक्तिशाली विस्फोट हो गया. जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि एक किलोमीटर की रेडियस के लोगों का दिल दहल उठा. घटना में जहां मकान मालिक पटाखा कारोबारी हलीम आलम 60 वर्ष के शव का चिथड़ा उड़ गया. वही उसका पुत्र अख्तर आलम गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे सदर अस्पताल गोपालगंज मे इलाज के लिए भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गोपालगंज के डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए रेफर…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर : प्रखंड के कुल पंद्रह पंचायतों में से बारह पंचायतों को उसना चावल उठाव किया गया है,जबकि जोकिया पंचायत को जबरन अरवा चावल भेजा गया है जो भेदभाव है । जिससे चिंतित समाजिक कार्यकर्ता एवं मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू कुमार ने कहा कि इस तरह की मंशा नियमित रूप से देखने को मिल रही है जो लाभुकों के लिए परेशानी का सबब है उन्होंने इस समस्या को गम्भीरता से लेते हुए उसना चावल की व्यवस्थस करवाने की मांग प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकरी से की है ।
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 4लोगों को घायल होने की सूचना मिली है।बताया गया कि थाना क्षेत्र के सिबैया में टेम्पू एक्सीडेंट होने पर जहांगीरपुर ग्राम के अरविंद महतो घायल हो गया वही सिंघीया बाईपास में बाइक एक्सीडेंट में 3लोग घायल हो गई उक्त घायलों की पहचान सिंघीया के राम चन्द्र यादव के 5वर्षीय पुत्र रवीश कुमार ,तथा बाइक पर सवार अन्य 2लोग जो दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के बतसपुर ग्राम के सफी आलम एवं मो0मुमताज था बुरी तरह घायल हो गया है।एक व्यक्ति अरविंद…
*अन्नु नालंदा की रिपोर्ट* खबर नालंदा जिले के बड़गांव से आ रही है। जहां नालन्दा थाना क्षेत्र के बड़गांव ग्रामीण बैंक से करीब आठ लाख की राशि लुटेरों ने लूट कर फरार हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि छह की
बखरी बेगूसराय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी बेगूसराय श्री राज कमल कुमार ने बखरी के पांच शिक्षकों को शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। श्री अरबिंदो सोसायटी के द्वारा संचालित शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के प्रशिक्षु शिक्षकों को बेहतर क्रियाकलाप के लिए यह सम्मान दिया गया है। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत के सहायक सह फोकल शिक्षक मो फैयाज अहमद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुग्गा के मो साबिर, मध्य विद्यालय मोहनपुर के फैयाज आलम तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर के मो नौशाद आलम, मनोज प्रसाद को सम्मानित होने का गौरवपूर्ण…
कन्हैया पासवान की रिपोर्ट बेगूसराय : जी डी कॉलेज में व्याप्त प्रशासनिक एवं वित्तीय अराजकता ,कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की बहाली सहित कई मांगों को लेकर एबीवीपी ने प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया l आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचारी प्रिंसिपल गो बैक एवं एबीवीपी जिंदाबाद के नारे लगते रहे l आंदोलन में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के हितों के लिए जिस प्रकार परिसर में आंदोलनरत है उससे यह साफ जाहिर है कि कॉलेजों में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र छात्राओं का मूलभूत अधिकार देना पड़ेगा l जिला संयोजक सोनू सरकार ने…
वीरपुर बेगूसराय वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदर पंचायत के फजिलपुर गांव निवासी श्री लाल यादव का पुत्र मनोज यादव ने थाना में साइकिल चोरी करने की मामला दर्ज कराया है। मनोज कुमार यादव ने बताया कि बुधवार के सुबह 9:30 बजे अपने घर से कपड़ा खरीदने के लिए वीरपुर बाजार पहुंचा।मार्केट पहुंचने के बाद कपड़ा दुकान के आगे अपनी साइकिल को लगा दिया और दुकान के अंदर गया। तभी एक व्यक्ति ने मेरी साइकिल को लेकर भागने लगा जिसके बाद हल्ला करने पर लोगों के द्वारा साइकिल सहित चोर को पकड़ लिया गया जिसके बाद वीरपुर थाना को सुपुर्द किया…
वीरपुर बेगूसराय। रेलवे के आईआरसीटीसी द्वारा वीरपुर प्रखण्ड के दो स्कूलों उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली व उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर तथा प्रखंड संसाधन केन्द्र में बुधवार को सोलर संयंत्र लगाया गया। खरमौली के एचएम संत कुमार सहनी ने बताया कि विद्यालय के एक कक्ष में एक पंखा,5 बल्व,सोलर प्लेट,बैट्री और इन्वर्टर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने यह अभियान परम्परागत ऊर्जा पर निर्भरता कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाया है।
मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट मधुबनी जिला के जयनगर शहर में ब्रह्मबाबा पूजा को लेकर ब्रह्मबाबा स्थान वाटर वेज चौक जयनगर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गई।ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर से सुबह 10 बजे गाजा बाजा साथ भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। पुरुष व महिलाओं के हाथों में धार्मिक ध्वज तो कन्या व महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं।इस अवसर पर 551 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग ली। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा वाटर वेज चौक,भेलवा चौक,मेन रोड,शहिद चौक,पटना गद्दी चौक होते हुए जयनगर शहर में स्थित कमलानदी पर पहुंची। यहां से कलश…
