वीरपुर बेगूसराय। वीरपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को भी अधिकारियों ने अभियान चलाया। इसके तहत लक्ष्मीपुर गांव निवासी बंगाली ठाकुर की पत्नी कौशल्या देवी के घर में जांच की गई। इसमें मीटर के मेन लाइन से टैपिंग कर घरेलू कार्य के लिए विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। इस आरोप में उनपर 13 हजार 78 रुपए का अर्थ दंड लगाया गया है। पूर्व से भी उनपर 12 हजार 366 रुपए बिजली बिल बकाया है। उनके खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेगूसराय ग्रामीण के कनीय…
Author: Begusarai Samvad
वीरपुर बेगूसराय। प्रखंड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र प्रसाद और एमडीएम साधनसेवी छोटन महतो ने गुरुवार को तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय राम नगर नौला,प्राथमिक विद्यालय नदी पार नौला और उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत नौला में शिक्षक उपस्थिति और छात्र उपस्थिति की जांच की। वर्ग कक्ष में शिक्षकों के शिक्षण क्रियाकलाप को देखा और जरूरी निर्देश दिए। एचएम को रूटीन के अनुसार वर्ग संचालन करने को कहा। अधिकारी ने मध्यह्न भोजन का भी जायजा लिया।
वीरपुर बेगूसराय। मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत बहबलपुर से जिन्दपुर तक बन रही सड़क का निरीक्षण गुरुवार को सहायक अभियंता शाहिल रजा ने किया। इस सड़क के निर्माण में धांधली की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। लोग आंदोलन भी कर रहे थे।अभियंता ने कई जगह सड़क को खोद कर उसमें लगाई गई सामग्री की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट पर वरीय अधिकारी से विचार-विमर्श के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्रामीण मो कुद्दुस,मो अजमत,अमृत महतों,मो परवेज,शहजाद आजम,मो कुर्बान,मो वसीम,मो अफरोज,मो जहांगीर,मो यासीन,मो अमजद अफरोज,मो राजा,मो आबिद आदि ने घटिया सड़क बनाए जाने की शिकायत…
वीरपुर बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के जगदर गांव निवासी शम्भू चौधरी के पुत्र अभिषेक रंजन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार की रात केंडल मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में गांव के बुद्धिजीवी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व कर रहे आनन्द प्रेम,विजय कुमार महतो,रमेश कुमार,राहुल कुमार,प्रमोद कुमार,प्रिंस कुमार आदि ने बताया कि अभिषेक रंजन मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से कॉलेज के ही बस से कुचल कर अभिषेक की मौत पिछले सप्ताह हो गई थी। कॉलेज प्रशासन व बिहार सरकार से ग्रामीण 25 लाख रुपए का मुआवजा…
कन्हैया पासवान की रिपोर्ट बेगूसराय : पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम घोषणा के उपरांत चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार को बहुमत प्राप्त करता देख भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय के कार्यकर्ताओं में उत्साह व उमंग की एक नई लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकालकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशियां व्यक्त की एवं जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में केंद्र एवं राज्य की सरकारों के संबंध में से…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आईसीडीएस/वन स्टॉप सेंटर/महिला विकास निगम से संबंधित विभागीय कार्यों की समीक्षा/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के जिला टास्क फोर्स की बैठक एवं पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए: बेटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संबंध में वित्तीय वर्ष 2021 हेतु पूर्व से कार्य योजना अनुमोदित है तथा लोक में विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया: 1. सिविल सर्जन की अध्यक्षता…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर बिथान प्रखंड के कराँची पंचायत के ग्राम कराँची में आर यू , ( आर डव्लू डी ) सड़क जो कराँची ब्रहमदेव यादव के घर से पुरब दिशा की ओर सिरसिया जाने वाले सड़क बनाया जा रहा है । यह सड़क लगभग डेढ़ किलोमीटर की लंबाई है । ग्राम कचहरी कराँची के सरपंच श्रवण कुमार ने बताया कि संवेदक के द्वारा जानकारी मिला कि सड़क किनारे कही -कही अतिक्रमण है , जिससे सड़क बनाने में कठिनाई हो रहा है । कराँची के स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण के आपसी सहमति के आधार पर बगल के जिनका…
*चन्दन शर्मा की रिपोर्ट* बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय इकाई द्वारा जीडी कॉलेज में दूसरे दिन लगातार अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। आज छात्र हितों के मांग को लेकर एकदिवसीय भूख हड़ताल एबीवीपी कार्यकर्ता के द्वारा किया गया साथ ही साथ जनदबाव बनाने हेतु छात्र छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। धरना के संबोधित करते हुए राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख कन्हैया कुमार व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आलोक कुमार ने कहा कि नियमित वर्ग संचालन हो और विस्तार केंद्र में छात्र छात्राओं के कार्यों का स्थायी निवारण हो ताकि छात्र छात्राओं को दरभंगा न जाना पड़े। विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र से 2व्यक्ति को सिंघीया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मण्डल ने पुष्टि करते हुए बताया कि फुलहरा ग्राम के फरार वारंटी शराब कारोबारी अमरजीत झा एवं सिबैया ग्राम के मिथुन साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया उन्होंने मिथुन के बारे में बताया कि वह अपने भाई के साथ मारपीट किया था जिस कारण गिरफ्तार की गई
*चन्दन शर्मा की रिपोर्ट* बेगूसराय : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की प्रचंड बहुमत सरकार का खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने शहर में बुलडोजर यात्रा निकाल खुशी मनाया,जिसका नेतृत्व विहिप ज़िला मंत्री विकास भारती ने किया।कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद चौक से बुलडोजर लेकर यात्रा प्रारंभ किये जो अंबेडकर चौक,कचहरी चौक
