घाटशिला महाविद्यालय में योग शिविर आयोजित संपूर्ण विश्व कल्याण के लिए योग, गाय और तुलसी जरूरी : डॉ नरेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर घाटशिला महाविद्यालय में योग शिविर और योग के महत्व पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षण के लिए योगाचार्य डॉ बी सी भकत और प्रो सुबोध कुमार सिंह तथा मुख्य वक्ता के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार शामिल हुए। साथ में पतंजलि के चिन्मय बेरा, प्रताप कुमार अधिकारी और उनका समूह भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के करनाल…
Author: Aman Kumar
मनोहर कालोनी के समीप एनएच 18 फोरलेन पर चलती बाइक स्प्लेंडर प्लस जलकर खाक राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला : थाना क्षेत्र के मनोहर कालोनी के समीप एनएच 18 फोरलेन पर शनिवार को चलती बाइक स्प्लेंडर प्लस में अचानक आग लगने से पूरी बाइक चलाकर खाक हो गई. घटना के संबंध में बाइक चालक लक्ष्मण महतो चाकुलिया थाना क्षेत्र के कुमारीसोल गांव निवासी ने बताया कि अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक जेएच 05डीडब्लू 6235 से गालूडीह जा रहा था. एसडीओ कार्यालय पहुंचने के पहले उसे आग लगने का अंदेशा हुआ तो उसने किसी तरह बाइक को फोरलेन के किनारे खड़ा करके भाग…
भाजपाइयों ने प्रधान मंत्री के 11 वर्षों के कार्यों का चर्चा किया, 24 जून को पोटका में धरना राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के दबांकी स्थित विकास भवन में भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुदीप दे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में विकसित भारत अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के तहद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के उपलब्धियों पर चर्चा किया गया। सभी ने पी एम के आवास योजना, हर घर नल जल योजना, पी एम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, केसीसी, मुद्रा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अयोध्या में राम मंदिर आदि पर…
विश्व योग दिवस के अवसर पर चाईबासा और चक्रधरपुर न्यायालय परिसर में हुआ योग अभ्यास का आयोजन *प्रधान जिला जज सहित सभी न्यायिक पदाधिकारीयों ने लिया हिस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर /चाईबासा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर की उपस्थिति में विश्व योग दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट चाईबासा परिसर में प्रातः योगासन अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, योग प्रशिक्षक के रूप में सुनील प्रजापति ने सभी न्यायिक पदाधिकारीयों सहित न्यायिक कर्मियों को योग के विभिन्न आसन…
ग्यारहवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।ग्यारहवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रखंड परिसर में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीओ कुमार अरविंद बेदिया, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, बीपीआरओ सुनील चौधरी समेत सभी प्रखण्ड व अंचलकर्मियों ने योगाभ्यास कर अपने दिनचर्या मे प्रतिदिन इसे शामिल करने का संकल्प लिया। *ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया* मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…
तंबाकू नियंत्रण नियंत्रण को लेकर गम्हरिया और आदित्यपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (सीओटीपीए) तथा पीईसीए 2019 के तहत तंबाकू नियंत्रण को लेकर सिविल सर्जन डॉ0 अजय कुमार के निर्देश पर गम्हरिया और आदित्यपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में शामिल एफएसओ अदिति सिंह और जिला परामर्शी अशोक यादव द्वारा कुल 17 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में चार दुकानों में उंक्त कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके आधार पर दुकानदारों से कुल 600 रुपए अर्थदंड की वसूली की गई। छापेमारी…
चांडिल बाजार की बदहाल नालियों पर फूटा जन आक्रोश, रथयात्रा से पहले क्या जागेगा प्रशासन ? राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का हृदयस्थली कहे जाने वाला चांडिल बाजार इन दिनों बदहाल कुव्यवस्था का दंश झेल रहा है। जमशेदपुर-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर स्थित चांडिल बाजार की नालियां वर्षों से जाम हैं और बारिश के मौसम में हालत और भी विकराल हो जाती है। जगह-जगह बजबजाती नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जो अब दुकानों और घरों में घुसने लगा है। इससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना…
सिरुम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बैल की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल कुकड़ू प्रखंड के सिरुम गांव के सरदार टोला में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बैल की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गांव में वर्षों से एक झुका हुआ बिजली पोल और नीचे लटकता 11 हजार वोल्ट का तार खतरे का कारण बना हुआ था। ग्रामीणों की कई शिकायतों के बावजूद चांडिल विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिरुम गांव की रूपन देवी जब खेत में बैल चराने गईं, तभी उनका बैल झूलते तार की चपेट में…
ईचागढ़ में खुलेगा डिग्री कॉलेज, सरकार ने दी 38.76 करोड़ की मंजूरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक सविता महतो के प्रयासों पर जताया गया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। झारखंड सरकार की शिक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए राज्य कैबिनेट ने 38 करोड़ 76 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह कॉलेज कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के अधीन संचालित होगा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ईचागढ़ की विधायक सविता…
मधुआबेड़ा गाँव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखण्ड अतंर्गत मधुआबेड़ा गाँव में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, जल सहिया, महिलाओं ने भाग लिये।इस अवसर पर अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, नौकासन, वक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन जैसे विभिन्न प्राणायाम और योग आसनों का योगाभ्यास किया । इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका ने 11वीं योग दिवस की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग का मुख्य उद्देश्य है- आत्मा एवं परमात्मा का एकाकार करना।योग कर इंसान स्वस्थ शरीर ही नहीं, स्वस्थ मन का भी निर्माण कर सकता है। मौके पर उपस्थित…
