घाटशिला महाविद्यालय में योग शिविर आयोजित
संपूर्ण विश्व कल्याण के लिए योग, गाय और तुलसी जरूरी : डॉ नरेश कुमार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर घाटशिला महाविद्यालय में योग शिविर और योग के महत्व पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षण के लिए योगाचार्य डॉ बी सी भकत और प्रो सुबोध कुमार सिंह तथा मुख्य वक्ता के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार शामिल हुए। साथ में पतंजलि के चिन्मय बेरा, प्रताप कुमार अधिकारी और उनका समूह भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के करनाल किशोर सिंह, शौर्य चक्र मो0 जावेद, सुनील कुमार और लुगु बास्के भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी आमंत्रितों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने सभी आमंत्रितों को अंग वस्त्र और पौधा देकर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो इंदल पासवान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिलचंद राम ने किया। डॉ नरेश कुमार ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि यदि पूरी दुनिया का कल्याण होना है तो सभी को अपने व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में योग – प्राणायाम, गाय और तुलसी को अपनाना होगा। योगाचार्य ने विभिन्न आसान और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिए और सभी को इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
मौके पर डॉ संदीप चंद्रा, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, पूंजीसा बेदिया , डॉ सींगो सोरेन, प्रो सरयू पॉल, मौसमी सरकार, ऊषा रानी भकत, शंकर महाली, बसंती मार्दी, माणिक मार्डी, हीरालाल शीट, रघुनाथ मुर्मू, देव कुमार दास, दीपक टोप्पो सहित सभी कर्मचारी, एन सीसी और एन एस एस वालंटियर्स शामिल हुए।

