रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने मनाया ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन , रंभा डिग्री कॉलेज ,रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी और रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने आज संयुक्त रूप से ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया । इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर, सभी फैकल्टी, ऑफिस स्टाफ और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास का निर्देश देने
हेतु योग प्रशिक्षिका प्रियंका महान्ता उपस्थित थी जिन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से योग प्रशिक्षण लिया है ।
सभी व्याख्यातागणों और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास का आरंभ ओमकार की ध्वनि के साथ किया गया।
तत्पश्चात सूक्ष्मव्यायाम,सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम,शवासन, भ्रामरी वृक्षासन,प्राणायाम,कपालभांति , ध्यान का अभ्यास किया गया। योग ट्रेनर प्रियंका महान्ता ने योग दिवस पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया और इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ” पर अपना विचार व्यक्त किया।
योगाभ्यास का समापन विश्व शांति पाठ के साथ किया गया । सबों के लिये स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन जी ने कहा कि योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी शांत और नियंत्रित रहता है । सचिव गौरव बचन ने कहा कि आज समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो मानसिक रूप से स्वस्थ हों और इसके लिए योग का अभ्यास नितांत आवश्यक है।

