मनोहर कालोनी के समीप एनएच 18 फोरलेन पर चलती बाइक स्प्लेंडर प्लस जलकर खाक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला : थाना क्षेत्र के मनोहर कालोनी के समीप एनएच 18 फोरलेन पर शनिवार को चलती बाइक स्प्लेंडर प्लस में अचानक आग लगने से पूरी बाइक चलाकर खाक हो गई. घटना के संबंध में बाइक चालक लक्ष्मण महतो चाकुलिया थाना क्षेत्र के कुमारीसोल गांव निवासी ने बताया कि अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक जेएच 05डीडब्लू 6235 से गालूडीह जा रहा था. एसडीओ कार्यालय पहुंचने के पहले उसे आग लगने का अंदेशा हुआ तो उसने किसी तरह बाइक को फोरलेन के किनारे खड़ा करके भाग कर जान बचायी. उन्होंने कहा कि जब तक कुछ समझ पाते हैं तब तक मेरे सामने मेरी बाइक धू-धू कर जल्द उठी. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2024 दिसंबर माह में खरीदे थे. बाइक में आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया, अंदाज लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी होगी. घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोल पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक से घटना की जानकारी ली.

