ग्यारहवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।ग्यारहवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रखंड परिसर में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीओ कुमार अरविंद बेदिया, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, बीपीआरओ सुनील चौधरी समेत सभी प्रखण्ड व अंचलकर्मियों ने योगाभ्यास कर अपने दिनचर्या मे प्रतिदिन इसे शामिल करने का संकल्प लिया। *ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया* मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग प्रशिक्षिका तूलिका धारा कोले ने बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को विभिन्न प्रकार के योग करने का अभ्यास सिखाया। इस मौके पर प्राचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे., उप प्राचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, प्रशासक ब्रदर अमलराज, विकास कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। एसटीआर उवि संजय में मेरा युवा भारत के योग गुरु डॉ0 दिग्विजय भारत ने बच्चों व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्रनाथ महतो समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे। आईडीटीआर में संस्थान व जमशेदपुर वुमेन्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर एमडी आनंद दयाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मष्तिष्क का वास होता है। स्वस्थ रहकर ही हम अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना जरूरी है। नव ज्योति विद्या मंदिर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर सचिव संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव, उप प्राचार्या वंदना सिंह समेत कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे शामिल हुए। इसी प्रकार, विद्या भारती उवि में भारती शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्थान और युथ गेम्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में आचार्य देबू चंद्र डे द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुधांशु सरकार, सचिव हिमांशु सरकार, एचएम दिनेश कुमार जोशी, राधा पाल, निवेदिता चटर्जी, जयंती कुमारी आदि उपस्थित थे। छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास सिखाए गए।

