विश्व योग दिवस के अवसर पर चाईबासा और चक्रधरपुर न्यायालय परिसर में हुआ योग अभ्यास का आयोजन
*प्रधान जिला जज सहित सभी न्यायिक पदाधिकारीयों ने लिया हिस्सा
राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर /चाईबासा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर की उपस्थिति में विश्व योग दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट चाईबासा परिसर में प्रातः योगासन अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
योग प्रशिक्षक के रूप में सुनील प्रजापति ने सभी न्यायिक पदाधिकारीयों सहित न्यायिक कर्मियों को योग के विभिन्न आसन करवाया और योग के विषय में लाभकारी बातें बताई उन्होंने कहा कि करो योग रहो निरोग योग से मनुष्य के स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क संभव है।
योग से न्याय तक
प्राधिकार के सचिव ने योग दिवस पर जागरूकता के माध्यम से संदेश देते हुए कहा विश्व 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है यह दिन लोगों के बीच योग का महत्व और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है योग करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं जो हमें मानसिक शांति प्रदान करता है योग की सहायता से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि प्राधिकार के तत्वावधान में चक्रधरपुर और चाईबासा न्यायालय परिसर के अलावा मंडल कारा, बाल संप्रेक्षण गृह और सभी लीगल एड क्लिनिको में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संबंधित विभागीय
लोगों ने हिस्सा लिया।
उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव ने दी।

