Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल बाजार की बदहाल नालियों पर फूटा जन आक्रोश, रथयात्रा से पहले क्या जागेगा प्रशासन ?
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल बाजार की बदहाल नालियों पर फूटा जन आक्रोश, रथयात्रा से पहले क्या जागेगा प्रशासन ?

    Aman KumarBy Aman KumarJune 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल बाजार की बदहाल नालियों पर फूटा जन आक्रोश, रथयात्रा से पहले क्या जागेगा प्रशासन ?

    राष्ट्र संवाद संवाददाता  संजय कुमार

    चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का हृदयस्थली कहे जाने वाला चांडिल बाजार इन दिनों बदहाल कुव्यवस्था का दंश झेल रहा है। जमशेदपुर-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर स्थित चांडिल बाजार की नालियां वर्षों से जाम हैं और बारिश के मौसम में हालत और भी विकराल हो जाती है। जगह-जगह बजबजाती नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जो अब दुकानों और घरों में घुसने लगा है। इससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई और बाजार की नियमित देखरेख की परंपरा पूर्व विधायक अरविंद सिंह और सुधीर महतो के समय तक ही थी। इसके बाद पूर्व भाजपा विधायक साधु चरण महतो ने निजी खर्च से नालियों की सफाई करवाई और 2019 में चांडिल बाजार समिति का पुनर्गठन करवाया, जिसमें तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी और विधायक भी शामिल थे। लेकिन वर्तमान में यह समिति केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है।

    राजनीतिक खींचतान और स्वार्थ की लड़ाई ने बाजार समिति को मजाक बना दिया है। आधा दर्जन से अधिक समितियां बनीं, लेकिन आज उनका कोई अस्तित्व नहीं है। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव केवल नाम के पदाधिकारी बनकर रह गए हैं, जबकि कुछ चाटुकार ओर असामाजिक किस्म के लोगों को दुकानदारों की जगह सदस्य बना दिया गया है, जो अब टोली कहे या ग्रुप बना पद का रौब झाड़ते घूम रहे हैं।

    चांडिल बाजार का नामोंपाड़ा, एक्सिस बैंक से लेकर रेलवे फाटक, बस स्टैंड चौक बाजार से लेकर डैम रोड तक की नालियां नारकीय स्थिति में हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 27 जून रथयात्रा जैसे पवित्र पर्व के पूर्व भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। क्या इस बार भगवान जगन्नाथ गंदे नालों के पानी से होकर गुजरेंगे? यह सवाल अब आम जनता के मन में घर कर चुका है।

    हर दिन लग्जरी गाड़ियों से प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवा का चोला ओढ़े लोग बाजार से गुजरते हैं, लेकिन किसी की नजर इस गंदगी पर नहीं पड़ती। उनकी कथनी और करनी में फर्क अब चांडिलवासियों को खटकने लगा है।

    स्थानीय लोगों में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार समाज सेवा ,स्वच्छता संगठनों के आकाओं के प्रति आक्रोश है। लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो ऐसा लगता है मानो चांडिल बाजार की बदहाली को सभी ने अपनी नियति मान लिया है। आखिर जनता के धैर्य की परीक्षा कब तक चलेगी, यह बड़ा सवाल है ?

    चांडिल बाजार की बदहाल नालियों पर फूटा जन आक्रोश रथयात्रा से पहले क्या जागेगा प्रशासन ?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिरुम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बैल की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
    Next Article तंबाकू नियंत्रण नियंत्रण को लेकर गम्हरिया और आदित्यपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.