मधुआबेड़ा गाँव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखण्ड अतंर्गत मधुआबेड़ा गाँव में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, जल सहिया, महिलाओं ने भाग लिये।इस अवसर पर अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, नौकासन, वक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन जैसे विभिन्न प्राणायाम और योग आसनों का योगाभ्यास किया ।
इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका ने 11वीं योग दिवस की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग का मुख्य उद्देश्य है- आत्मा एवं परमात्मा का एकाकार करना।योग कर इंसान स्वस्थ शरीर ही नहीं, स्वस्थ मन का भी निर्माण कर सकता है।
मौके पर उपस्थित स्वपना जाना, रेखा रानी जाना,ममता नायेक, बर्णाली धाड़ा, नमिता जाना, जमुना धाड़ा, रानी मुण्डा,झुनु प्रधान, विमला धाड़ा, रेवती नायेक,इच्छामणि नायेक,चांदनी नायेक आदि उपस्थित थे।

