जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, संबंधित विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जिले के समाहरणालय परिसर में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में लोगों ने विद्यालय में नामांकन, शुल्क माफी, सूर्यघर योजना का लाभ, वेतन भुगतान में देरी, पेंशन, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, नाली जल निकासी सहित अन्य जनसमस्याएं रखीं। उपायुक्त ने उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों को सभी आवेदन-पत्रों की जांच कर 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित…
Author: Aman Kumar
गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग, केरला समाजम मॉडल स्कूल के रवैये पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उठाये गंभीर सवाल, व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल के समीप प्रतिदिन सुबह स्कूल शुरू होने और दोपहर में छुट्टी के समय भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्कूल के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों के साथ आस-पास की कॉलोनियों जैसे रिफ्यूजी कॉलोनी, टूइलाडूंगरी, एनएमएल कॉलोनी और जीएफ फ्लैट्स के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना…
युवा कांग्रेस चुनावः राकेश साहू ने अपने टीम का करवाया नामांकन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने अपने टीम का युवा कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला चुनाव हेतु नामांकन करवाया। जिसमें जिला अध्यक्ष के लिए रवि रंजन कुमार, नीरज कुमार, मुकेश यादव, जिला महासचिव के लिए गौतम साव, शिवाजी चटर्जी, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष के लिए सागर साहू, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष के लिए विवेक कुमार सिंह, घाटशिला विधानसभा के लिए पियूष मंडल, जुगसलाई विधानसभा के लिए विष्णु साहू, का नामांकन किया गया। राकेश साहू ने बताया 6 जुलाई शाम 5 बजे…
नए कानूनों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण जरूरी: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि न्याय की भावना से तैयार भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण जरूरी है l इस दिशा में बार काउंसिल ऑफ इंडिया और झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने शैक्षणिक 2024-25 में ही विश्वविद्यालयों और विधिक शिक्षा केंद्रों के पाठ्यक्रम में तीनों कानूनों को शामिल करना अनिवार्य किया था l श्री शुक्ल ने कहा है कि इस…
राजभवन के निर्देश में संशोधन के लिए राज्य सरकार पहल करे:सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नई शिक्षा नीति के अनुरूप झारखण्ड में इण्टरमीडिएट शिक्षा को महाविद्यालयों की शिक्षा से अलग करने के संबंध में राज्यपाल सचिवालय द्वारा प्रेषित एक निर्देशात्मक परिपत्र के कारण उन विद्यार्थियों के सामने जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है, जो 12वीं की परीक्षा देने के लिए पूर्व से जैक में पंजीकृत हैं। चार महीने के बाद, दिसम्बर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ऐसी स्थिति में राजभवन के निर्देश से 12वीं के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रश्न…
“चलो बुलावा आया है, बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है” के जयकारे संग कदमा रंकणी मंदिर में नि:शुल्क कांवर यात्रा का पोस्टर विमोचित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित वार्षिक नि:शुल्क कांवर यात्रा के प्रचार-प्रसार हेतु भव्य पोस्टर का विमोचन कदमा स्थित ऐतिहासिक रंकणी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर “चलो बुलावा आया है, बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई (शुक्रवार) को लगभग 1000 शिवभक्तों का जत्था बस, छोटी गाड़ियों और ट्रेन के…
बागबेड़ा में स्थायी कचरा निष्पादन और जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा: कविता परमार राष्ट्र संवाद संवाददाता बागबेड़ा क्षेत्र में कचरा निष्पादन की समस्या गंभीर हो गई है। निष्पादन के लिए जगह की कमी होने के कारण स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार कचरे की समस्या को लेकर लगातार प्रयास करती हैं। इसी कड़ी में पिछले दो साल से व्यापक रूप से बरसात से पहले वन टाइम क्लीनिंग टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से होते रहा है। स्थाई समाधान के लिए भी प्रयास जारी रहा है। कुछ नकारात्मक लोगों के…
6 जुलाई को धनबाद में होगा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का ऐतिहासिक अधिवेशन, पूर्वी सिंहभूम ज़िले से लगभग 100 सदस्य लेंगे भाग राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड प्रांत का ऐतिहासिक प्रांतीय अधिवेशन आगामी 6 जुलाई 2025 को धनबाद के राजविलास रिसोर्ट में आयोजित होने जा रहा है। यह अधिवेशन संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण और भावी दिशा निर्धारण वाला अवसर होगा, जिसमें राज्य के सभी जिलों से प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। इस भव्य अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री, भारत सरकार। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे श्री संजय सेठ,…
असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन जल्द: संगठन सृजन बैठक में निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तिलक पुस्तकालय में संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की। बैठक में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (के.के.सी.) के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर कंपनियों के गेट पर गेट मीटिंग और सभा आयोजित की जाए। साथ ही 18 प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति, सोशल मीडिया टीम का गठन, जागरूकता के लिए बैनर-पंपलेट बनाने की बात कही गई। उन्होंने कहा…
20 साल से एक ही पद पर जमे सुरोजित दास पर गंभीर आरोप, CMD कार्यालय की छवि पर संकट राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के CMD कार्यालय में निजी सहायक के पद पर पिछले 20 वर्षों से जमे सुरोजित दास पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, अधिकारियों को डराने-धमकाने और जांच को प्रभावित करने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, सुरोजित दास की कार्यशैली को लेकर विभागीय असंतोष गहराता जा रहा है। परमाणु ऊर्जा विभाग और प्रधानमंत्री कार्यालय तक कई शिकायतें पहुंची हैं, जिसमें कहा गया है कि दास की वजह से CMD…
