गेवरा,दीपका में रोज पांच हजार लोग मौत के मुंह से होकर आते और जाते हैं, बीस पच्चीस बाइक सवार रोज गिरते हैं राष्ट्र संवाद कमाल अहमद इस रास्ते को पार करते समय अनगिनत लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं नगर पालिका हो या एसईसीएल गेवरा दीपका प्रबंधन करता है नजर अंदाज गेवरा दीपका:- नगर पालिका दीपका में गेवरा दीपका कॉलोनी के बीचो-बीच भारी वाहन का रास्ता है जो शुरू से लोगों के जान पर बना रहा, साथ ही साथ डिवाइडर से बंटा एक और रास्ता है जिस रास्ते से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड और दीपका शहर के लोगों के…
Author: Aman Kumar
जुगसलाई मेरिडियन होटल में रविवार 6 जुलाई को “वैचारिकी’ पुस्तक का होगा लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आगामी रविवार को जुगसलाई के मेरिडियन होटल में “वैचारिकी” पुस्तक का लोकार्पण समारोह होने जा रहा है। पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रभारी अध्यक्ष वसंत कुमार गोस्वामी जी की उपस्थिति रहेगी। इस पुस्तक में गद्य खंड में कुल 33 रचनाएं हैं ,जबकि पद्य खंड में कुल 17 कविताएं हैं। पुस्तक में सात्विक भोजन के गुण, दूध में मिलावट और इसका दुष्प्रभाव ,ग्राहक के अधिकार…
शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समुदाय में उबाल असामाजिक तत्वों ने चिलगु चौक स्थित प्रतिमा को बनाया निशाना आदिवासी समुदाय में उबाल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल – चांडिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित चिलगु चौक में स्वतंत्रता सेनानी शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा को बीती रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली, इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रतिमा का नाक का अग्र भाग टूटे होने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।…
बगैर बीएड हाई स्कूल में बहाल हो गए कई शिक्षक मामला तूल पकड़ा तो अब आरडीडीई को मिली जांच की जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता सीजीटीसी की ओर से जारी विज्ञापन के माध्यम से उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में गैर बीएड डिग्री धारकों के चयन एवं नियुक्ति का मामला तूल पकड़ने लगा है l उत्तीर्ण होने वालों का सर्टिफिकेट जांच जिला स्तरीय माध्यमिक शिक्षा स्थापना समिति द्वारा की गई था l तत्पश्चात जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में इन्हें नियुक्ति दी गई थी l स्थापना समिति द्वारा की गई जांच पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है l क्योंकि…
सिंहभूम कॉलेज चांडिल: ई-कल्याण छात्रवृत्ति भुगतान में देरी को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) सिंहभूम कॉलेज कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज प्रशासन द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सत्र 2024-25 के ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत OBC वर्ग के छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने पर चिंता जताई गई है। कॉलेज कमिटी के कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों को चार माह…
आदिवासी संस्कृति संरक्षण की दिशा में कर रहे कार्य,फिल्म निदेशक निरंजन कुजूर राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल – आदिवासी संस्कृति और परंपरा को सहेजने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे युवा फिल्म निर्माता एवं निर्देशक निरंजन कुमार कुजूर का दलमा में भव्य स्वागत किया गया। निरंजन कुमार कुजूर इन दिनों आदिवासी समाज के विभिन्न पहलुओं—संस्कृति, रीति-रिवाज, पारंपरिक ज्ञान और जीवनशैली—को नजदीक से जानने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों और संगठनों से जुड़कर गहन जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इस मौके पर आदिवासी भूमिज-मुंडा युवा संगठन के अध्यक्ष रविंद्र सरदार, जयनाथ भुमिज, अमर सरदार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी…
विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से जमशेदपुर को मिली बड़ी राहत, एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम की स्थायी तैनाती से आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, विधायक ने राज्य सरकार व प्रशासन का जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के निरंतर प्रयासों और सक्रियता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विगत दिनों पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित बाबूडीह घाट, सुवर्णरेखा नदी में दो किशोरों की डूबने से हुई दुखद घटना के बाद, जब जिला प्रशासन से अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी, तब विधायक साहू ने दिनांक 28 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को…
भोगनाडीह कांड के विरोध में झामुमो का पुतला दहन, भाजपा पर लगाया सामाजिक वैमनस्य फैलाने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हालिया घटना के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति द्वारा जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जुबली पार्क गेट नंबर 1 के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। झामुमो ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा समर्थित ताकतें हैं, जो राज्य में जातीय वैमनस्य फैलाकर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचा रही हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि भोगनाडीह की घटना…
जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश से सड़क धंसी, बना मौत का गड्ढा – प्रशासन नदारद, लोग परेशान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:शहर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई सड़कों की हालत जर्जर हो गई है। एमजीएम अस्पताल से मांगो जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बड़ा हिस्सा धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है, जो राहगीरों के लिए मौत का जाल बनता जा रहा है। इस गड्ढे की गहराई इतनी है कि एक पूरी बस इसमें समा सकती है। अब तक दो लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने ईंटों से घेराबंदी कर चेतावनी दी है, लेकिन अब…
मोहर्रम को लेकर टाउन हॉल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न – प्रशासन ने दिया सौहार्द व सुरक्षा का भरोसा जुलूस मार्ग में बदलाव की अनुमति नहीं, असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर होगी कड़ी निगरानी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को टाउन हॉल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों की समीक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त ने की, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर निगम एवं पुलिस अधिकारी, शांति समिति…
