जमशेदपुर में ‘मेडिएशन फॉर नेशन’ अभियान शुरू — 90 दिनों तक चलेगा विशेष मध्यस्थता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक ‘मेडिएशन फॉर नेशन’ अभियान के तहत 90 दिनों का विशेष मध्यस्थता अभियान जमशेदपुर सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित किया जा रहा है। डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों की पहचान कर, उन्हें मध्यस्थता केंद्र भेजा जा रहा है। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक वादों को चिन्हित कर…
Author: Aman Kumar
बिरसानगर थाना में विदाई और स्वागत समारोह — विवेक कुमार पंडित को विदाई, अमित चौधरी ने संभाला पदभार राष्ट्र संवाद संवाददाता बिरसानगर थाना परिसर में बुधवार को एक सादे समारोह में पूर्व थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित को विदाई दी गई, वहीं नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी, थाना शांति समिति के फादर तुली, गुलजार सिंह, शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने पूर्व थाना प्रभारी के कार्यकाल की सराहना की और नए थाना प्रभारी को सफल कार्यकाल के…
जमशेदपुर में खुला सीएनजी किट इंस्टॉलेशन सेंटर, पेट्रोल गाड़ियों को अब यहीं होगा कन्वर्जन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब पेट्रोल चालित गाड़ियों को सीएनजी (Compressed Natural Gas) में कन्वर्ट कराने के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जमशेदपुर में ही अब यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। “एम.वी. ऑटो गैस एजेंसी” ने न्यू काशीडीह क्षेत्र में अपनी नई यूनिट शुरू की है, जो पेट्रोल गाड़ियों को सीएनजी लोवटो कंपनी का किट में बदलने का कार्य करेगी। पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों के बीच वाहन मालिकों के लिए यह सुविधा आर्थिक…
यूआईएसएल उपभोक्ताओं को भी सरकार 200 यूनिट बिजली फ्री देने पर सहमत, पेयजल कनेक्शन भी मिलेगा प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सरयू राय को नगर विकास विभाग, ऊर्जा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पेयजल का कनेक्शन देने तथा 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना का लाभ टाटा स्टील यूआईएसएल जैसी निजी विद्युत आपूर्तिकर्ताओं के उपभोक्ताओं को भी देने पर झारखंड सरकार राजी हो गयी है। इसी तरह राज्य कर्मचारी बीमा योजना के वर्तमान प्रावधानों में सुधार करने तथा इस योजना को ऐच्छिक बनाने पर भी सरकार सहमत हो गयी है। यह जानकारी…
इनर व्हील क्लब ‘‘अस्मिता’’, द्वारा डॉक्टर्स डे पर हुआ डॉक्टरों का सम्मान एवं विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 03 जुलाई: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर “अस्मिता” ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर ब्रह्मानंद अस्पताल में दो वरिष्ठ चिकित्सकों – सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अनूप रतन बसु (गैस्ट्रो सर्जन) एवं डॉ. सुजीत कुमार (नेफ्रोलॉजिस्ट) को सम्मानित कर उनकी सेवा और समर्पण के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीपा दत्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम अरोड़ा, आईएसओ श्रीमती पुष्पा सिंह और क्लब मेंटर श्रीमती सारिका सिंह उपस्थित रहीं। इसी दिन, जिला सभा की…
टाटा मोटर्स के एमटीसी में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर ( एमटीसी ) में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर , सीएसआर व स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय , ट्रांसमिशन डिवीजन के जीएम शुभाशीष दास आदि उपस्थित थे। बताते चलें कि आगामी दो दिनों तक यह परिचयात्मक कार्यक्रम चलेगी। कार्यक्रम के दौरान नये स्थाई हुए कर्मचारियों को व्यक्तित्व विकास, सुरक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों के जरूरी विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके…
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का विस्तार बारीडीह व परसुडीह शाखाओं का गठन समाज को संगठित करने की दिशा में दो नई इकाइयाँ सक्रिय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा समाज को जमीनी स्तर पर संगठित और सक्रिय बनाने की दिशा में बारीडीह एवं परसुडीह शाखाओं का गठन सफलता पूर्वक किया गया। दोनों जगहों पर हुई बैठकों में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया और कई नए सदस्यों ने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की सदस्यता ली। बारीडीह शाखा की अध्यक्षता श्री पुरुषोत्तम शर्मा को सौंपी गई, जबकि परसुडीह शाखा के अध्यक्ष श्री रतन लाल अग्रवाल बनाए…
दुर्गम कोलाबाड़िया टोला पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं बाइक और पैदल यात्रा कर पहुंचे अधिकारी, विकास को लेकर दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता गुड़ाबांदा : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र फॉरेस्ट ब्लॉक गांव के कोलाबाड़िया टोला का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चारों ओर पहाड़ों से घिरे इस गांव में उपायुक्त बाइक और पैदल यात्रा कर पहुंचे, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक पहुंच का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। गांव में आयोजित जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष बिजली, पेयजल, आवास, पहुंच पथ, स्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र…
करीम सिटी कॉलेज में महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता करीम सिटी कॉलेज के रोटरेक्ट क्लब ने कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ के सहयोग से सेंट्रल करीमिया हाई स्कूल इंटरमीडिएट सेक्शन कला और विज्ञान की छात्राओं के बीच एक स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शीर्षक था “एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण”। कार्यक्रम का उद्देश्य चुप्पी तोड़ना था: महिला स्वच्छता जागरूकता, सैनिटरी नैपकिन वितरण और समुदाय के साथ जुड़ाव। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ कौसर तस्नीम द्वारा स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता पर एक सत्र आयोजित किया गया था। उन्होंने भारत में महिलाओं में…
राज्यपाल ने हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का अस्पताल में जाना हालचाल लिया राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज दीपाटोली, राँची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुँचकर वहाँ भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राज्यपाल ने वहाँ उपस्थित चिकित्सकों से लकड़ा के उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री विमल लकड़ा ने हॉकी के क्षेत्र में देश एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। सम्पूर्ण राज्यवासी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और उनके शीघ्र स्वस्थ…
