Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “चलो बुलावा आया है, बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है” के जयकारे संग कदमा रंकणी मंदिर में नि:शुल्क कांवर यात्रा का पोस्टर विमोचित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “चलो बुलावा आया है, बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है” के जयकारे संग कदमा रंकणी मंदिर में नि:शुल्क कांवर यात्रा का पोस्टर विमोचित

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 4, 2025Updated:July 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “चलो बुलावा आया है, बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है” के जयकारे संग कदमा रंकणी मंदिर में नि:शुल्क कांवर यात्रा का पोस्टर विमोचित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित वार्षिक नि:शुल्क कांवर यात्रा के प्रचार-प्रसार हेतु भव्य पोस्टर का विमोचन कदमा स्थित ऐतिहासिक रंकणी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर “चलो बुलावा आया है, बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

    संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई (शुक्रवार) को लगभग 1000 शिवभक्तों का जत्था बस, छोटी गाड़ियों और ट्रेन के माध्यम से जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। यात्रा आठ दिनों की होगी, जिसमें कांवरियों के ठहराव हेतु कांवरिया पथ के सभी प्रमुख स्थानों को सुरक्षित कर लिया गया है।

    यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से डॉक्टर, नर्स, आवश्यक दवाइयां और एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई है। सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची और मानगो क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवभक्त इस यात्रा में भाग लेंगे। सभी यात्रियों का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है ताकि एकरूपता बनी रहे।

    विकास सिंह ने बताया कि पोस्टर विमोचन का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक शिवभक्त इस आयोजन से जुड़ें और पोस्टर पर दिए गए संपर्क नंबरों के माध्यम से पंजीयन करा सकें।

    पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग: विकास सिंह, दीपू सिंह, अरविंद महतो, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, प्रकाश वर्मा, एस. कार्तिक राव, विनोद रजक, छोटे लाल सिंह, पुष्पा सरदार, राहुल दुबे, गणेश मछुआ, नोनी मछुआ, सुखदेव मुखी, शिव साहू, सुजीत पांडे, संदीप शर्मा और प्रमोद साहू।

    "चलो बुलावा आया है बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है" के जयकारे संग कदमा रंकणी मंदिर में नि:शुल्क कांवर यात्रा का पोस्टर विमोचित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में स्थायी कचरा निष्पादन और जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा: कविता परमार
    Next Article राजभवन के निर्देश में संशोधन के लिए राज्य सरकार पहल करे:सरयू राय

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.