Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग, केरला समाजम मॉडल स्कूल के रवैये पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उठाये गंभीर सवाल, व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी 
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग, केरला समाजम मॉडल स्कूल के रवैये पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उठाये गंभीर सवाल, व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी 

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 4, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग, केरला समाजम मॉडल स्कूल के रवैये पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उठाये गंभीर सवाल, व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल के समीप प्रतिदिन सुबह स्कूल शुरू होने और दोपहर में छुट्टी के समय भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्कूल के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों के साथ आस-पास की कॉलोनियों जैसे रिफ्यूजी कॉलोनी, टूइलाडूंगरी, एनएमएल कॉलोनी और जीएफ फ्लैट्स के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। केवल एक सुरक्षा गार्ड को तैनात कर खानापूर्ति की जा रही है, जो भीड़ और यातायात नियंत्रण में पूरी तरह असमर्थ है।

    इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन के रवैये और मनमानी पर सवाल उठाते हुए कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्कूल द्वारा जल्द प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था नहीं की जाती है तो स्थानीय जनता को साथ लेकर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन का केवल आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना उचित नहीं है, आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना भी स्कूल प्रबंधन की ही जिम्मेदारी है।  वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर भी उठाया है। कई लोगों ने उसमें कॉमेंट्स कर मामले को गंभीर बताया है

    केरला समाजम मॉडल स्कूल के रवैये पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उठाये गंभीर सवाल गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा कांग्रेस चुनावः राकेश साहू ने अपने टीम का करवाया नामांकन 
    Next Article जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, संबंधित विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.