असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन जल्द: संगठन सृजन बैठक में निर्णय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तिलक पुस्तकालय में संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की। बैठक में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (के.के.सी.) के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर कंपनियों के गेट पर गेट मीटिंग और सभा आयोजित की जाए। साथ ही 18 प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति, सोशल मीडिया टीम का गठन, जागरूकता के लिए बैनर-पंपलेट बनाने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर जल्द ईएसआईसी अस्पताल की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। के.के.सी. अध्यक्ष बलदेव सिंह ने संगठन को मजबूत करने और निर्देशों को लागू करने की बात कही। उपस्थित प्रमुख लोग: बलदेव सिंह, संजीव कुमार सिंह, मनीष चंद्रवंशी, शिवम चौधरी, राकेश गुप्ता, सामंता कुमार, अशोक सिंह, राज किशोर प्रसाद, सुशील घोष, निखिल कुमार आदि।

