हर हर महादेव सेवा संघ रजत जयंती वर्ष – 2025 भजन संध्या के लिए जगमगा रहा ही कालीमाटी रोड , आज शाम शहर झूमेगा मनोज तिवारी के भजनों पर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 3 अगस्त: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त (सोमवार) की शाम 6 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली 25वीं भव्य भजन संध्या की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। हर हर महादेव सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। यह निरीक्षण संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमरप्रीत सिंह काले के…
Author: Aman Kumar
हेमंत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, झामुमो–कांग्रेस ने की सौदेबाजी, संघर्ष किया आजसू ने: प्रवीण प्रभाकर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर – आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि हेमंत सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आजसू के संघर्ष का परिणाम है जबकि झामुमो–कांग्रेस सौदेबाजी में लगी रही। अगर इनकी नीयत साफ होती तो 1993 में ही अलग राज्य का निर्माण हो सकता था। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री प्रभाकर ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और विकास कार्य ठप…
माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, पप्पु कुमार वर्मा फिर बने महासचिव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर – वर्ष 2025 शारदीय दुर्गापूजा के सफल आयोजन के लिए माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जय माँ शक्ति कल्याण मंडप में वरीय सदस्य कन्हैया पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2024 के पूजा की समीक्षा और आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वही कार्यकारिणी पुनः चुनी गई, जिसमें संतन कुमार ओझा संरक्षक, विकास सिंह अध्यक्ष, पप्पु कुमार वर्मा महासचिव और जयकांत सिंह कोषाध्यक्ष बने। बैठक में केंद्रीय दुर्गापूजा समिति…
फ्रेंडशिप डे पर जुबली पार्क में युवाओं की भीड़, “फ्रेंडशिप ट्री” बना आकर्षण का केंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर – अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर का जुबली पार्क उत्सव रंग में रंगा नजर आया। रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा यहां जुटे और दोस्तों संग जश्न मनाया। पार्क में मौजूद एक विशेष पेड़, जिसे लोग “फ्रेंडशिप ट्री” कहते हैं, आकर्षण का केंद्र रहा। परंपरा के अनुसार, इस पेड़ पर दोस्त अपने नाम लिखते या फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं, जिससे दोस्ती सात जन्मों तक अमिट मानी जाती है। दिनभर पार्क में…
राजद महानगर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर बनी रणनीति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महानगर कमेटी की अहम बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष रमेश राय ने की। रमेश राय ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा करना था। पार्टी छोड़कर गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस लाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता और…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने मजदूर नेता माइकल जॉन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रविवार को महान मजदूर नेता स्वर्गीय माइकल जॉन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यूनियन परिसर में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, एच.एस. सैनी समेत तमाम ऑफिस बेयरर्स और कमेटी मेंबर्स ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद यूनियन का प्रतिनिधिमंडल बिष्टुपुर स्थित कब्रिस्तान पहुंचा, जहां उन्होंने माइकल जॉन की कब्र पर माल्यार्पण किया और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। रक्तदान शिविर में यूनियन का योगदान उसी दिन आदित्यपुर में…
जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोकदा गांव में मचा हड़कंप मुख्य संवाददाता राष्ट्र संवाद जादूगोड़ा। राज्य में तेजी से फैलते साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए जादूगोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुसाबनी के डीएसपी संदीप कुमार भगत के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल के नेतृत्व में शनिवार देर रात कोकदा गांव में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ जारी है। कोकदा गांव साइबर अपराध का गढ़ माना जाता है। यहां पहले भी पांच युवकों को इसी जुर्म में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की…
जमशेदपुर में नाग पंचमी चौरसिया दिवस संपन्न, नरेश मंडल बने अध्यक्ष, कुमोद महासचिव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बारी मैदान में चौरसिया परिवार द्वारा नाग पंचमी चौरसिया दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नाग देवता की पूजा से हुई, जिसमें यजमान के रूप में जयंती प्रसाद चौरसिया और पंडित सच्चिदानंद प्रसाद शामिल हुए। पूजा के बाद प्रसाद वितरण एवं सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नीतीश चौरसिया और विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय चौरसिया मौजूद रहे। मंच संचालन पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर तीन साल बाद नई कार्यकारिणी का…
फ्रेंडशिप डे पर बच्चों ने टाटा ज़ू में पेड़ों और जानवरों संग मनाया दोस्ती का जश्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टाटा ज़ू में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर स्कूली बच्चों ने पेड़-पौधों और जानवरों में फैंसी बैंड बांधकर इस दिन को मनाया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। फ्रेंडशिप डे का महत्व फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, जो इस साल 6 अगस्त को था। यह दिन दोस्ती की अहमियत को समझाने और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करता है। टाटा ज़ू की गतिविधियाँ .टाटा ज़ू…
कोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान, प्रधान जिला जज ने दिया स्वच्छता का संदेश प्रधान जिला जज ने कोर्ट परिसर में चलाया सफाई अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में रविवार को स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया । वहीं मौके पर प्रधान जिला जज ने अपने संबोधन में कहा कि गंदगी कई बीमारियों का जड़ है इस्लिये जहां भी रहें साफ सफाई से रहें । मन स्वच्छ रहेगा तभी तन स्वास्थ्य रहेगा । डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि…
